Filmipop

रणबीर कपूर की 'एनिमल' देखने से पहले ध्यान से पढ़ लीजिए ये जरूरी बातें, बजट से कास्ट तक सब जानिए

Edited by वर्षा | Hindi Filmipop | Updated: 23 Nov 2023, 7:03 pm
रणबीर कपूर की 'एनिमल' देखने से पहले ध्यान से पढ़ लीजिए ये जरूरी बातें, बजट से कास्ट तक सब जानिए
रणबीर कपूर की 'एनिमल' देखने से पहले ध्यान से पढ़ लीजिए ये जरूरी बातें, बजट से कास्ट तक सब जानिए
आखिरकार रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिमल' रिलीज के लिए तैयार है। अब तक मेकर्स टीजर, पोस्टर से लेकर ट्रेलर तक रिलीज कर चुके हैं। आइए रिलीज से पहले आपको 'एनिमल' की जरूरी बात करते हैं। मालूम हो, ये रणबीर कपूर के करियर की मेगा बजट और सबसे लंबी फिल्म में से एक है। चलिए बताते हैं दिलचस्प बातें।
पहला मौका है जब रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर एक साथ काम कर रहे हैं। दोनों फिल्म में पति पत्नी के रोल में हैं। रणबीर कपूर को एक दशक से भी ज्यादा समय इंडस्ट्री में बीत चुका है लेकिन ये पहला मौका है जब दोनों की जोड़ी देखने को मिलेगा।

'एनिमल' की कहानी

रणबीर कपूर की 'एनिमल' देखने से पहले ध्यान से पढ़ लीजिए ये जरूरी बातें, बजट से कास्ट तक सब जानिए

'एनिमल' की कहानी की बात करें तो ये बाप बेटे पर बनी है। ऐसी कहानी जहां इमोशन, हिंसा और एक्शन देखने को मिलेगा। फिल्म में पिता और बेटे के रिश्ते को दिखाया गया है। ऐसा रिश्ता जहां बाप ने बच्चे को बिजनेस के चक्कर में खुद से दूर रखा। समय नहीं दिया और ऐसे में धीरे धीरे बेटे के मन में कई उतार चढ़ाव आते हैं। अब हालत ये हो गए हैं कि वह रणबीर कपूर एक गैंगस्टर की भूमिका में हैं। वह इस दलदल में भी पिता के चलते ही उतरा है।

'एनिमल' का बजट

रणबीर कपूर की 'एनिमल' देखने से पहले ध्यान से पढ़ लीजिए ये जरूरी बातें, बजट से कास्ट तक सब जानिए

'एनिमल' को डायरेक्ट किया है संदीप रेड्डी वांगा ने। जो इससे पहले 'अर्जुन रेड्डी' और फिर इसी को हिंदी में 'कबीर सिंह' बनाकर खूब फेम हासिल कर चुके हैं। अब वह उसी स्टाइल में नई फिल्म ला रहे हैं जिसका बजट 100 करोड़ से भी अधिक है। 'एनिमल' 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

'एनिमल' को मिला A सर्टिफिकेट

रणबीर कपूर की 'एनिमल' देखने से पहले ध्यान से पढ़ लीजिए ये जरूरी बातें, बजट से कास्ट तक सब जानिए

'एनिमल' को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल चुकी है। लेकिन इसे सेंसर बोर्ड ने A सर्टिफिकेट के साथ पास किया था। इसमें खूंखार एक्शन और हिंसा के चलते इसे एडल्ट सर्टिफिकेट के साथ पास किया गया है। इस वजह से 18 साल से ऊपर लोग ही फिल्म को थिएटर में देख सकेंगे।

'एनिमल' रनटाइम, कास्ट और फैक्ट

'एनिमल' में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी मुख्य रोल में हैं। ये फिल्म आलिया भट्ट के पति रणबीर के करियर की सबसे लंबी फिल्म बताया जा रहा है जिसका रनटाइम 3 घंटे 21 मिनट और 23 सेकंड है।