Filmipop

पहली बार प्रियंका चोपड़ा को देखते ही रह गए थे निक जोनस, फिर एक्ट्रेस ने उन्हें अपने अपार्टमेंट में बुलाया

Curated by पूजा सिंह | Hindi Filmipop | Updated: 1 Dec 2023, 9:24 pm
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एनिवर्सरी
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एनिवर्सरी
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने आज ही के दिन 1 दिसंबर 2018 को शादी रचाई थी। बॉलीवुड की देसी गर्ल और हॉलीवुड के इस सुपरस्टार की मुलाकात और प्रपोज़ की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं। कहते हैं निक की नजर जब पहली बार प्रियंका चोपड़ा पर पड़ीं, उन्हें तभी से उनसे प्यार हो गया। अब निक और प्रियंका की शादी को 5 साल पूरे हो चुके हैं और दोनों एक बच्ची मालती मैरी जोनस के पैरेंट्स भी बन चुके हैं। आइए, आज इनकी एनिवर्सरी पर वो किस्सा बताते हैं प्रियंका के एक नजर देखकर ही उनपर फिदा हो गए थे निक।
निक जोनस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने 'द वैनिटी फेयर ऑस्कर्स पार्टी' में पहली बार प्रियंका को देखा और बस वहीं उनपर दिल हार बैठे थे। साल 2017 में मेट गाला इवेंट से कुछ महीने पहले ही इस पार्टी का आयोजन हुआ था, जहां दुनिया भर के तमाम बड़े सितारे इकट्ठा हुए थे।

निक ने प्रियंका चोपड़ा को ट्विटर पर डायरेक्टर मेसेज भेजा

इसके उनसे बात करना चाहते थे लेकिन उनका नंबर उनके पास नहीं था। आनन-फानन में निक ने प्रियंका चोपड़ा को ट्विटर पर डायरेक्टर मेसेज भेजा। प्रियंका ने उन्हें समझाया कि ये सही जगह नहीं क्योंकि मेसेज उनकी टीम पढ़ सकती है। इसके बाद प्रियंका ने उन्हें अपना पर्सनल फोन नंबर दिया और यहीं से दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ।

मेट गाला के रेड कार्पेट पर साथ पब्लिकली नजर आए

इसके बाद पहली बार दोनों साल 2017 में आयोजित मेट गाला के रेड कार्पेट पर साथ पब्लिकली नजर आए। मजेदार ये है कि दोनों सेम डिजाइनर (राल्फ लॉरेन ) की आउफिट में थे। यहीं से शुरू हुई दोनों के अफेयर की खबरें।

बर्थडे पर 18 जुलाई को निक जोनस ने उन्हें प्रपोज किया

बताया जाता है कि प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को अपने अपार्टमेंट पर इनवाइट किया और उन्हें अपनी मां मधु चोपड़ा से मिलवाया। मेट गाला के करीब दो महीने बाद ही प्रियंका के बर्थडे पर 18 जुलाई को निक जोनस ने उन्हें प्रपोज किया। इस दौरान वे ग्रीस में थे और घुटनों के बल बैठकर उनकी तरफ रिंग बढ़ाई थी और एक्ट्रेस ने भी हां कर दिया था। बता दें कि प्रियंका निक से उम्र में लगभग 10 साल बड़ी हैं लेकिन उनके प्यार में कभी ये चीजें दीवार नहीं बनी।