Filmipop

'जानते हो हम तुम्हें बर्बाद कर सकते हैं?' ऋषि कपूर से ऐसा क्यों बोले थे सलीम खान, जानिए किस्सा

Edited by संगीता तोमर | Hindi Filmipop | Updated: 3 Dec 2023, 3:15 pm
'जानते हो हम तुम्हें बर्बाद कर सकते हैं?' ऋषि कपूर से ऐसा क्यों बोले थे सलीम खान, जानिए किस्सा
'जानते हो हम तुम्हें बर्बाद कर सकते हैं?' ऋषि कपूर से ऐसा क्यों बोले थे सलीम खान, जानिए किस्सा
सलीम-जावेद बॉलीवुड के एक ऐसी हिट जोड़ी रही, जिसने कई एक्टरों को स्टार बनाया और जबरदस्त स्टारडम दिलवाया। अमिताभ बच्चन को 'एंग्री यंग मैन' बनाने और उनका करियर संवारने का क्रेडिट सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी को ही जाता है। दोनों ने 'दीवार' से लेकर 'शोले', 'जंजीर', 'नाम' और 'डॉन' जैसे कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों की कहानी लिखी। हर कोई चाहता था कि उसे सलीम-जावेद के साथ काम करने का मौका मिले। लेकिन जब ऋषि कपूर को यह मौका मिला, तो उन्होंने ठुकरा दिया। जी हां, ऋषि कपूर ने सलीम-जावेद के साथ काम करने से मना कर दिया था। इसका खुलासा दिवंगत एक्टर ने अपनी किताब 'खुल्लम खुल्ला' में किया था।
ऋषि कपूर ने यह भी बताया था कि तब सलीम खान ने उन्हें उनका करियर बर्बाद करने की धमकी भी दी थी। ऋषि कपूर ने बताया था कि सलीम-जावेद ने उन्हें फिल्म 'त्रिशूल' ऑफर की थी। लेकिन उन्होंने यह रिजेक्ट कर दी थी। उसके बाद क्या हुआ था, वह किस्सा चौंकाने वाला है।
'जानते हो हम तुम्हें बर्बाद कर सकते हैं?' ऋषि कपूर से ऐसा क्यों बोले थे सलीम खान, जानिए किस्सा

ऋषि कपूर ने ठुकराई थी सलीम-जावेद की 'त्रिशूल'

ऋषि कपूर ने किताब के हवाले से बताया था कि वह शायद हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहले ऐसे एक्टर रहे होंगे, जिसने सलीम-जावेद को उनके करियर के पीक पर इनकार किया था। ऋषि ने लिखा था, 'मैंने 'त्रिशूल' इसलिए ठुकरा दी क्योंकि मुझे रोल पसंद नहीं आया था। सलीम और जावेद मेरे इनकार पर बिफर गए और जो कड़वाहट थी, वह वक्त के साथ बढ़ती गई।'

सलीम खान ने ऋषि कपूर को दी थी यह धमकी

ऋषि कपूर ने बताया था कि जब वह पब में थे, तो वहां सलीम-जावेद भी थे। सलीम खान, ऋषि कपूर के पास गए और बोले, 'तुम्हारी इतनी हिम्मत कैसे हुई कि तुम सलीम-जावेद को ना कह सको? इस पर ऋषि कपूर ने जवाब दिया कि उन्हें रोल पसंद नहीं आया। यह सुनकर सलीम खान भी कहां चुप बैठने वाले थे। उन्होंने पलटकर ऋषि कपूर से कहा, 'तुम जानते हो हमें आज तक किसी ने इनकार नहीं किया है। हम चाहें तो तुम्हारा करियर बर्बाद कर सकते हैं।'

'जानते हो हम तुम्हें बर्बाद कर सकते हैं?' ऋषि कपूर से ऐसा क्यों बोले थे सलीम खान, जानिए किस्सा

BCCL


'अमिताभ ने राजेश खन्ना को बर्बाद कर दिया, हम भी तुम्हारे साथ वैसा ही करेंगे'

सलीम खान यहीं नहीं रुके थे, उन्होंने आगे ऋषि कपूर से कहा था, 'तुम्हारे साथ कौन काम करेगा? तुम जानते हो, हमने राजेश खन्ना को 'जंजीर' ऑफर की थी और उन्होंने ठुकरा दी। हमने उनके साथ कुछ नहीं किया, लेकिन हमने उनका एक विकल्प तैयार किया। अमिताभ बच्चन नाम का एक हीरो, जिसने राजेश खन्ना को नष्ट कर दिया। हम तुम्हारे साथ भी वैसा ही करेंगे।'

'जानते हो हम तुम्हें बर्बाद कर सकते हैं?' ऋषि कपूर से ऐसा क्यों बोले थे सलीम खान, जानिए किस्सा

डरे नहीं ऋषि कपूर, सलीम खान संग सुधरे रिश्ते

लेकिन ऋषि कपूर उस धमकी से नहीं डरे। खुशकिस्मती से उसी दौरान ऋषि कपूर की 'अमर अकबर एंथनी' रिलीज हुई थी, और वह सुपरहिट रही। वहीं सलीम-जावेद की उसी दौरान रिलीज हुई 'ईमान धरम' फ्लॉप हो गई। हालांकि वक्त के साथ बाद में ऋषि कपूर और सलीम खान के अच्छे रिश्ते बन गए। लेकिन जावेद अख्तर के साथ खाई नहीं भर पाई। ऋषि कपूर ने बताया था कि सलीम खान ने उनके पिता के बारे में कुछ गलत बात कही थी, जो उन्हें ठीक नहीं लगी।

2020 में ऋषि कपूर का निधन, यह थी वजह

30 अप्रैल 2020 में ऋषि कपूर का निधन हो गया। 2018 में उन्हें ल्यूकेमिया होने के बारे में पता चला था। इसके इलाज के लिए वह न्यू यॉर्क भी गए, जहां से वह 2019 में ठीक होकर लौट आए। पर 2020 में सांस लेने में दिक्कत के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उन्हें बचाया न जा सका।