Filmipop

33 साल पहले जब सरोज खान ने रेखा को लगाई थी फटकार, फूट-फूटकर रोने लगी थीं 'शेषनाग' एक्ट्रेस

Edited by उमा मिश्रा | Hindi Filmipop | Updated: 29 Nov 2023, 3:00 pm
'सिलसिला' एक्ट्रेर रेखा आज भी अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बनाती हैं। उनकी खूबसूरती पर हर कोई मर मिटता है। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में लंबे अरसे काम किया है। कई दशकों तक उन्होंने अपनी जगह बॉलीवुड में कायम रखी है। आज भी वह बनारसी सिल्क साड़ी में कहर ढाती हैं। जया बच्चन संग उनकी तू-तू, मैं-मैं सबको पता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, एक बार सरोज खान ने इन्हें बुरी तरह फटकार दिया था, जिसके बाद ये रो पड़ी थीं। आइए बताते हैं।
दरअसल, सरोज खान ने कई एक्ट्रेसेस को डांस सिखाया है। फिल्मों में कोरियोग्राफ किया है और इस दौरान कइयों को उन्होंने फटकार भी लगाई है। उन्हें सब मास्टरजी कहकर बुलाते थे। आज वह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनसे जुड़ी खट्टी-मीठी यादें जरूर बरकरार हैं। खैर। एक बार उन्होंने सेट पर रेखा को डांट दिया था। सबके सामने उनको फटकार लगा दी थी। साथ ही ऐसी तीखी बातें कही थीं, जिससे रेखा रो भी पड़ी थीं।

रेखा ने कराया इंतजार

साल 1990 की बात है, जब सरोज खान रेखा को फिल्म ‘शेषनाग’ के लिए डांस सिखा रही थीं। इस गाने के लिए सरोज खान को मेकर्स की तरफ से चंद समय ही मिला था, जिसमें उन्हें एक्ट्रेस को ट्रेन्ड करना था। इतना ही नहीं, सरोज खान को ये भी कहा गया था कि वो रेखा को समय बता दें कि जब उन्हें आना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेखा एक दिन समय पर नहीं आईं। पूरा समय बीत गया और यूनिट इंतजार करता रहा। सरोज खान भी एक्ट्रेस का इंतजार करते-करते थक गईं और उन्होंने पैकअप कर लिया।

सरोज की बात सुन रोने लगीं रेखा

‘लहरें’ को दिए एक इंटरव्यू में सरोज खान ने बताया था कि उन्होंने रेखा से बात की थी। पूछा था क्या उन्हें उनसे कोई दिक्कत है। क्योंकि वह उन्हें रिहर्सल के लिए बुलाती हैं। मगर वह जाती नहीं हैं। अब आप शूटिंग के लिए आई हो तो कह रही हो कि मैं ठीक नहीं हूं। या तो अपना डांस मास्टर बदलवा लो या फिर प्रोड्यूसर से कह दो कि आप मेरे साथ काम नहीं करना चाहतीं। कुछ तो गड़बड़ है। आप मेरे साथ काम नहीं करना चाहतीं। इतना बोलते ही वह रोने लगीं। बाद में समझाया तो शूटिंग के लिए तैयार हुईं और हमने कोरियोग्राफ किया।’