1/8ब्रेक तो बनता है बॉस!

कोई भी काम लगातार करते रहो तो बोरियत होने लगती है। कलाकारों के साथ ये मसला ज्यादा है, क्योंकि उनकी कला समय के साथ-साथ निखरती है। अपने आप को समय देना होता है। कटरीना कैफ इन दिनों छुट्टियों पर हैं। ब्रेक ले रखा है काम से। और पता है इन छुट्टियों में वो क्या कर रही हैं? चलिए बताते हैं आपको।
2/8परिवार के साथ बीता रही हैं समय
जी हां, कटरीना की फैमिली लंदन में रहती है। वो छह बहनें और एक भाई हैं। इंस्टा पर कैट ने एक फोटो भी शेयर की है। इसमें वो बहनों के साथ नजर आ रही हैं।
3/8शतरंज खेलती हैं

कटरीना को शतरंज खेलने का शौक है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि ये उनके पसंदीदा गेम्स में से है। लंदन में अपने घर में कटरीना शतरंज खेल रही हैं, ये फोटो भी सामने आया है।
4/8करती हैं खूब मस्ती
Victory dance from Katrina Kaif! pic.twitter.com/KyLkg1O48I
— Katrina Kaif Online (@KatrinaKaifFB) 14 April 2018
अपनी बहन के साथ Victory Dance करते हुए।
5/8फैमिली के साथ ही बीताती हैं ज्यादा समय

‘टाइगर जिंदा है’ की सफलता के बाद कटरीना अपनी आने वाली फिल्मों पर फिर से जुट गई थीं। लेकिन अब उन्होंने फाइनली फैमिली के लिए समय निकाला है।
6/8‘जीरो’ का लुक आया सामने
कटरीना का ‘जीरो’ वाला लुक भी बीते दिनों सामने आया था। इसकी तस्वीरों उन्होंने इंस्टा पर शेयर की थीं। ये फिल्म इस साल 21 दिसंबर के दिन रिलीज होने वाली है। अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान भी इसमें उनके साथ नजर आने वाले हैं। इसके डायरेक्टर आनंद एल राय हैं।
7/8‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ भी आने वाली है

इस साल ही कैट की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ भी आ रही है। इसमें वो आमिर खान के साथ नजर आने वाली हैं। फातिमा सना शेख और अमिताभ बच्चन भी हैं इसमें। बीते दिनों इस फिल्म के एक सॉन्ग के लिए रिहर्सल वाला वीडियो वायरल हुआ था। आमिर और कटरीना डांस प्रेक्टिस कर रहे हैं।