1/7फिल्में आराम से कमाती हैं 100 करोड़

आजकल 100 करोड़ कमाने के बारे में सिर्फ फिल्मों की ही बात होती है। सलमान खान एक ऐसे स्टार हैं, जिनकी सबसे ज्यादा फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई हैं। ऐसा नहीं है कि जिस फिल्म ने पैसा ज्यादा कमाया हो शोहरत भी उसके हाथ ही आएगी ज्यादा। जनता जानती है, पहचानती है और भूलती भी है। आज जो चल रहा है कल वो कल हो जाना है। ज्ञान कम पेलते हैं। बात करते हैं सलमान खान की। आप इन्हें सिर्फ एक्टर ही मानते हैं लेकिन ‘भाई’ और भी घणे काम करता है।
2/7माशाल्लाह, गजब के पेंटर हैं सलमान

जो सलमान खान को जानते हैं, उन्हें पता है कि भाई को पेंटिग्स करने का शौक है। वो करते भी हैं। आमिर खान को उन्होंने एक पेंटिग गिफ्ट भी की थी।
3/7सोशल वर्कर भी तो हैं

Being Human नाम से चैरिटी भी चलाते हैं सलमान भाई। ये संस्था कई लोगों की मदद के लिए समय-समय पर सामने भी आती रहती है। इसके प्रोड्क्टस खरीदने पर भी कुछ पैसा लोगों की मदद के तौर पर जाता है।
4/7प्रोड्यूसर तो हम भूल ही गए

सलमान खान फिल्म्स के नाम से सलमान ने प्रोड्क्शन हाऊस भी खोल रखा है। फिल्मों पर पैसा भी लगाने लगे हैं आजकल वो।
5/7मैंटर भी है बंदा

ऋतिक रोशन, अर्जुन कपूर और वरुण धवन सलमान खान को अपना मैंटर मानते हैं। सलमान ही हैं वो आदमी, जिनके कारण आप इनकी बॉडी पर मरते हैं।
6/7लिखते भी हैं सलमान खान

साल 2010 में एक फिल्म आई थी। ‘भाई’ उसमें पिंडारी बने थे। नाम था इस फिल्म का ‘वीर’। इस फिल्म की स्टोरी सलमान खान ने ही लिखी थी। चौंक गए ना। भाई राइटर भी हैं।
7/7गाना भी गाते हैं सलमान खान
हाल ही में फिल्म ‘हीरो’ फिल्म में सलमान ने एक गाना गाया था। इस गाने का टाइटल है ‘मैं हूं हीरो तेरा’। तो हो गया ना यकीन कि सलमान भाई सिर्फ हीरो ही नहीं हैं।