1/6प्रिया प्रकाश का नया वीडियो

सोशल मीडिया पर ‘नेशनल क्रश’ घोषित की जा चुकीं मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर का नया वीडियो आया है। सोमवार को उनकी डेब्यू फिल्म ‘ओरु अदार लव’ के गाने का एक क्लिप वायरल हो गया था, वहीं अब उनका यह नया वीडियो भी लोगों को घायल कर रहा है। यह नया वीडियो असल में प्रिया की फिल्म का टीजर है।
2/6वेलेंटाइंस डे के मौके पर टीजर लॉन्च

वेलेंटाइंस डे से ठीक पहले इस टीजर को मंगलवार को रिलीज किया गया। जिस तरह प्रिया प्रकाश की मशहूर हुई हैं, लगता है कि 3 मार्च को रिलीज से पहले ही उनकी यह फिल्म देश-दुनिया में सुपरहिट हो जाएगी। टीजर में क्लासरूम का सीन है। मैडम बोर्ड पर लिखने व्यस्त है, जबकि प्रिया अपने को-स्टार रोशन अब्दुल राहूफ से नैन लड़ा रही हैं।
3/6…जब आंखों-आंखों में होती हैं बातें

पिछले वीडियो की तरह इस वीडियो को देखकर भी स्कूल के दिन याद आने वाले हैं। आंखों-आंखों में होने वाली शरारत भरी बातों का सिलसिला फिर से चलने वाला है।
4/6फ्लाइंग किस का कातिलाना अंदाज

टीजर वीडियो में प्रिया अपने बॉयफ्रेंड रोशन को फ्लाइंग किस दे रही हैं। हालांकि, यहां भी उनका अंदाज कातिलाना है, क्योंकि वो ये फ्लाइंग किस हाथों से बंदूक चलाकर दे रही हैं। रोशन भी उसी अदा से घायल भी होते दिख रहे हैं।
5/615 घंटे में करीब 3 मिलियन व्यूज

‘ओरु अदार लव’ के इस टीजर को खबर लिखे जाने तक 15 घंटों में 2.8 मिलियन बार देखा जा चुका है। उमर लुलु के निर्देशन में बनी यह फिल्म 3 मार्च को रिलीज होगी।