1/9रणबीर कपूर – कटरीना कैफ

कटरीना कैफ और रणबीर कपूर की फिल्म आ रही है। इसका नाम है ‘जग्गा जासूस’। दोनों ने बड़े प्रोफेशनल अंदाज में इस फिल्म को पूरा किया है। अब कटरीना ने एक इवेंट में यह कहकर लोगों को चौंका दिया है कि वह रणबीर के साथ आगे कोई फिल्म नहीं करेंगी। दोनों पहले रिलेशनशिप में रह चुके हैं। यही कारण है कि प्रोफेशनल होकर भी साथ काम करने में ज्यादा सहज नहीं हैं। ऐसा सिर्फ इनके साथ नहीं है। बॉलीवुड में कई सेलेब्स हैं, जिनके सिल्वर स्क्रीन का साथ रिश्तों में आई खटास की वजह से टूटा है।
2/9ऐश्वर्या राय – सलमान खान

ऐश्वराय राय और सलमान खान ने साथ में महज तीन फिल्में ही की हैं। साल 1999 में आई फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में दोनों ने पहली बार साथ में काम किया और सलमान, ऐश्वर्या को दिल दे बैठे। इसके बाद दोनों ने दो और फिल्में की। इनमें ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ और ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ शामिल हैं। लेकिन जब रिश्ता टूटा, तो दोनों दोबारा स्क्रीन पर साथ नहीं दिखे।
3/9जॉन अब्राहम – बिपाशा बसु

जॉन और बिपाशा आखिरी बार फिल्म ‘रेस 2’ (2013) में नजर आए थे। इसके बाद जॉन ने प्रिया रंचल से शादी कर ली। बिपाशा और जॉन ने साथ में करीब 7 फिल्में की। दोनों की पहली फिल्म ‘जिस्म’ (2003) थी। इसके बाद इनके रिलेशनशिप की खबरें आने लगी। हालांकि, जॉन की शादी के साथ यह रिश्ता भी खत्म हो गया! इसके बाद दोनों अबतक किसी फिल्म में साथ नहीं दिखे हैं। 2016 में बिपाशा ने भी एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी कर ली। वैसे करण की बॉडी जॉन से कम नहीं है।
4/9अभिषेक बच्चन – करिश्मा कपूर

एक समय ऐसा आया था जब करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की पत्नी बनने वाली थीं। लेकिन दोनों की मंगनी टूट गई। यह रिश्ता इतिहास के यादों में दब कर रह गया। दोनों ने साथ में ‘हां मैने भी प्यार किया’ (2002) फिल्म में काम किया था। इसके बाद वह किसी फिल्म में साथ नहीं दिखे।
5/9अक्षय कुमार – प्रियंका चोपड़ा

अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार 2005 में ‘वक्त’ फिल्म में साथ नजर आए थे। इसके बाद 10 साल से अधिक समय तक दोनों साथ पर्दे पर नहीं दिखे हैं। बताया जाता है कि इसके पीछे ट्विंकल खन्ना बड़ी वजह हैं। उन्होंने पतिदेव को साफ शब्दों में हिदायत दी है कि वो कभी प्रियंका के साथ काम नहीं करेंगे। क्योंकि दोनों का रिलेशन को-स्टार से कहीं ज्यादा हो गया था। खैर, अक्षय ने हाल ही कहा है कि अगर उन्हें मौका मिला तो दोबारा प्रियंका के साथ काम करेंगे।
6/9शाहरुख खान – अजय देवगन

सिमरन और राज की जोड़ी को सबने पसंद किया था। इनकी फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ ब्लॉकबस्टर रही थी। काजोल और शाहरुख को आपने कई फिल्मों में देखा होगा। लेकिन काजोल के पति अजय देवगन को आपने शाहरुख के साथ मुश्किल से ही देखा होगा। इतना तय है कि दोनों आगे में साथ में फिल्म नहीं करेंगे। क्योंकि एक इंटरव्यू में अजय ने खुद कहा था कि वो और शाहरुख अच्छे दोस्त नहीं हैं।
7/9कटरीना कैफ – दीपिका पादुकोण

रणबीर कपूर की प्रेमिका रह चुकी दोनों एक्ट्रेस अबतक साथ सिल्वर स्क्रीन पर नहीं दिखी हैं। दोनों में एक खास मुद्दे को लेकर गहमागहमी तो बनी ही रहती है। कई मौकों पर दोनों साथ नजर तो आई है, लेकिन महज प्रोफेशनल्स की तरह। दोनों में दोस्ती है या नहीं वो तो आप इतने दिनों में जान ही गए होंगे।
8/9सलमान खान – अभिषेक बच्चन

सलमान खान और अभिषेक ने ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ (2000) और ‘फिर मिलेंगे’ (2004) में साथ काम किया है। इसके बाद दोनों एक साथ किसी फिल्म में नहीं दिखेंगे। इसका एक कारण तो ऐश्वर्या राय हैं।
9/9आमिर खान – शाहरुख खान

शाहरुख और आमिर 1993 में फिल्म ‘पहला नशा’ में एकसाथ स्क्रीन पर दिखे थे। लेकिन इसके बाद फिर कभी दोनों की राहें नहीं मिलीं। दोनों शायद ही कभी आगे भी साथ में दिखेंगे, क्योंकि एक बार आमिर ने कहा था कि उनके पालतू कुत्ते का नाम ‘शाहरुख’ है! वैसे, ये बाॅलीवुड है और यहां कुछ भी हो सकता है।