Filmipop

प्लास्टिक के बर्तनों पर लग गए हैं दाग, तो साफ करने के लिए अपनाएं ये उपाय

Authored by पुनीत सैनी | Hindi Filmipop | Updated: 30 Nov 2022, 10:33 am
प्लास्टिक के बर्तनों पर लग गए हैं दाग, तो साफ करने के लिए अपनाएं ये उपाय
प्लास्टिक के बर्तनों पर लग गए हैं दाग, तो साफ करने के लिए अपनाएं ये उपाय
चाहे, जो भी कह लें, पर हम plastic का उपयोग करना कभी नहीं छोड़ सकते । ये हमारे रोजमर्रा के जीवन में उपयोग होने वाली जरूरी चीज है। इसका इस्‍तेमाल सबसे ज्‍यादा किचन में किया जाता है। कटिंग बोर्ड से लेकर स्पैचुला, छलनी, गिलास और कटोरे जैसे सभी बर्तन plastic के ही होते हैं। खाने-पीने की चीजों को अक्‍सर हम प्लास्टिक बॉक्स या कंटेनरों में ही स्‍टोर करते हैं।
हालांकि, अब Plastic के बर्तन अब टपरवेयर जैसी अच्‍छी क्‍वालिटी में भी आने लगे हैं। इसलिए ज्‍यादा टेंशन नहीं रहती। लेकिन ठीक से रखरखाव न होने के कारण इनमें रखी गई चीजों से इसका रंग भी कई बार फीका पड़ जाता है या फिर अनचाहे दाग लग जाते हैं। इससे बर्तनों में बदबू भी आ सकती है।
खासकर Plastic के पुराने बर्तनों पर तेल या मसाले के दाग लग जाएं, तो इन्‍हें हटाना बहुत मुश्किल है। ऐसी स्थिति में बर्तन गंदे से दिखने लगते है। आखिरकार कुछ समय बाद इन्‍हें फेंकना ही पड़ता है। लेकिन अगर आप जबरन के पैसे खर्च होने से बचाना चाहते हैं और यूज में आने वाले plastic के बर्तनों को फेंकना नहीं चाहते, तो यहां बताए गए टिप्‍स को फॉलो करके जरूर देखें। इनके इस्‍तेमाल से न केवल plastic के बर्तन पहले की तरह चमकने लगेंगे, बल्कि बर्तनों की लाइफ भी बढ़ जाएगी।

रबिंग अल्कोहल लगाएं-

अगर आपके plastic के बर्तन रंग में हल्‍के हो गए हैं, तो सबसे अच्‍छा तरीका है उपयोग के बाइ इन्हें तुरंत धोना। आमतौर पर फूड डाई plastic पर दाग धब्बे छोड़ देते हैं, जो बहुत मुश्किल से हटते हैं। इन दोगों को हटाने के लिए रबिंग अल्कोहल बहुत प्रभावी है। इसके लिए रबिंग अल्‍कोहल को बर्तनों में डाल दें और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। दाग आसानी से साफ हो जाएंगे।

हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करें-

जिन लोगों के घर में रबिंग अल्कोहल नहीं है, वे हैंड सैनिटाइजर का यूज कर सकते हैं। हैंड सैनिटाइजर अल्कोहल का ही एक विकल्प है। दाग से छुटकारा पाने के लिए हैंड सैनिटाइजर को सीधे plastic के बर्तन पर लगाएं और फिर अच्छी तरह से धोकर इन्‍हें सुखा लें।

ब्‍लीच एक नेचुरल क्‍लीनर -

ब्‍लीच एक नेचुरल क्लींजर है। यह plastic के बर्तन पर लगे सॉस, सोडा, जूस आदि के दागों को झट से हटा सकता है। इसके लिए ब्‍लीच को पानी से पतला करें । अब एक बर्तन में ब्‍लीच के पानी को भरकर इसमें प्लास्टिक का बर्तन कम से कम एक से दो घंटों के लिए भिगोएं। प्लास्टिक के डिब्‍बों या कटोरों पर से जिद्दी दाग आसानी से निकल जाएंगे।

बेकिंग सोडा का इस्‍तेमाल करें-

plastic के बर्तनों पर तेल के दाग लगना आम है। इन दागों को हटाने के लिए बेकिंग सोडा का उपयोग किया जा सकता है। दरअसल, बैंकिंग सोडा एक कीटाणुनाशक है, जो plastic को झट से साफ कर सकता है। इसके लिए बेकिंग सोडा के पेस्ट को पानी के साथ मिलाएं। अब इसे plastic के बर्तन पर फीकी पड़ी जगहों पर लगाएं। 20 से 30 मिनट के लिए इसे ऐसा ही छोड़ दें और फिर मुलायम कपड़े से पोंछकर सुखा लें।

सेंधा नमक का उपयोग है अच्‍छा-

सेंधा नमक का उपयोग आमतौर पर फलाहार बनाने में होता है। लेकिन आप इससे plastic के बर्तनों को भी चमका सकते हैं। सेंधा नमक में गर्म पानी मिलाकर एक गाढ़ा सा पेस्‍ट तैयार करें। अब इस पेस्‍ट को प्रभावित क्षेत्रों पर लगाने के बाद साफ कपड़े से पोंछ लें। दाग पुराना हो, तो संभव है कि यह उपाय पहली बार में काम न करे। इसके असमान रंग को हटाने के लिए आपको यह प्रक्रिया कई बार दोहरानी पड़ सकती है।

नींबू है प्रभावी तरीका-

नींबू भी plastic को साफ करने में अपना जादू दिखा सकता है। इसके लिए दाग वाले प्लास्टिक कंटेनर या बॉक्‍स को नींबू से रगड़ें और फिर इसे एक या दो दिन के लिए धूप में रख दें। सूरज की यूवी किरणों के कारण दाग बहुत जल्‍दी साफ हो जाएंगे और बर्तन एकदम नया जैसा दिखने लगेगा।