Filmipop

Race Trivia: अक्षय से लेकर अजय देवगन तक, इन 5 एक्टर्स ने ठुकरा दी थी 'रेस', फिल्म के नाम दर्ज है अनोखा रिकॉर्ड

Written by संगीता तोमर | Hindi Filmipop | Updated: 22 Mar 2023, 3:36 pm
अक्षय से लेकर अजय देवगन तक, इन 5 एक्टर्स ने ठुकरा दी थी 'रेस', फिल्म के नाम दर्ज है अनोखा रिकॉर्ड
अक्षय से लेकर अजय देवगन तक, इन 5 एक्टर्स ने ठुकरा दी थी 'रेस', फिल्म के नाम दर्ज है अनोखा रिकॉर्ड
अब्बास मस्तान की फिल्म 'रेस' को रिलीज हुए 22 मार्च को 15 साल पूरे हो चुके हैं। साल 2008 में रिलीज हुई इस थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी। करीब 46 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने तब बॉक्स ऑफिस पर 103.45 करोड़ कमाए थे। फिल्म की सफलता से खुश होकर मेकर्स ने बाद में इसके दो पार्ट और बनाए। एक पार्ट में यानी 'रेस 3' में सलमान खान नजर आए थे।
Race के 15 साल पूरे होने पर प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म का एक वीडियो शेयर किया है। फिल्म में शॉकिंग ट्विस्ट और टर्न्स से सबके होश उड़ा दिए थे। इसमें सैफ अली खान, बिपाशा बसु, कटरीना कैफ और अक्षय खन्ना लीड रोल में नजर आए थे। दर्शकों को न सिर्फ फिल्म पसंद आई थी, बल्कि इसके गाने भी सुपरहिट रहे थे। आज हम आपको 'रेस' के एक ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अब तक किसी और बॉलीवुड फिल्म के नाम नहीं है। साथ ही उन एक्टर्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने 'रेस' को रिजेक्ट कर दिया था।

'रेस' के नाम रिकॉर्ड
'रेस' पहली ऐसी हिंदी फिल्म है, जिसमें सारे लीड स्टार्स नेगेटिव रोल में नजर आए थे। यह अपनेआप में एक रिकॉर्ड है। अब तक कोई ऐसी हिंदी फिल्म नहीं है, जिसमें सारे लीड एक्टर्स नेगेटिव रोल में नजर आए हों।

फरदीन से लेकर अक्षय तक ने ठुकराई 'रेस'
फरदीन खान को इस फिल्म में राजीव सिंह का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। दरअसल उस समय फरदीन 'हे बेबी' की शूटिंग कर रहे थे और उनके पास डेट्स नहीं थीं। फरदीन से पहले राजीव का रोल जॉन अब्राहम के पास भी गया, लेकिन उन्होंने भी ठुकरा दिया। बाद में अक्षय खन्ना को यह रोल मिला। यह फिल्म उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुई।

Race Trivia: अक्षय से लेकर अजय देवगन तक, इन 5 एक्टर्स ने ठुकरा दी थी 'रेस', फिल्म के नाम दर्ज है अनोखा रिकॉर्ड

रेस में अक्षय खन्ना और सैफ अली खान


अक्षय और अजय ने ठुकराया रोल तो अनिल कपूर को मिला
आपको जानकर हैरानी होगी कि अक्षय कुमार ने भी 'रेस' ठुकरा दी थी। इस फिल्म में अक्षय को रोबर्ड डिकोस्टा का रोल ऑफर हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कोई सपोर्टिंग रोल नहीं करना चाहते थे और इसलिए 'रेस' से हाथ पीछे खींच लिए। बाद में यह रोल एक्टर अनिल कपूर ने किया। अक्षय से पहले रॉबर्ड डिकोस्टा का रोल अजय देवगन को भी ऑफर किया गया था। अजय को 'रेस' की स्क्रिप्ट भी पसंद आई थी, लेकिन उन्होंने रोल इसलिए रिजेक्ट कर दिया क्योंकि तब वह एक्शन फिल्म नहीं करना चाहते थे।

प्रियंका चोपड़ा के इनकार के बाद कटरीना की एंट्री

वहीं प्रियंका चोपड़ा को 'रेस' में सोफिया का रोल ऑफर हुआ था पर एक्ट्रेस ने इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि यह एक नेगेटिव रोल था। बाद में यह रोल कटरीना कैफ ने किया।