गुरुवार को आलिया भट्ट पर दुखों का पहाड़ टूट गया। उनके प्यारे और दुलारे नाना नरेंद्रनाथ राजदान का निधन हो गया। सोनी राजदान के पिता नरेंद्रनाथ कश्मीर से ताल्लुक रखते थे। उनका 95 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। जितनी खूबसूरत आलिया और रणबीर कपूर की लवस्टोरी है, उतनी ही प्यारी और खूबसूरत उनके नाना की प्रेम कहानी भी। जी हां, आलिया भट्ट के नाना नरेंद्र और नानी गर्ट्रूड होल्जर बहुत ही क्यूट से कपल हैं। आइए बताते हैं आलिया भट्ट के नाना-नानी की दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी।
नरेंद्र नाथ और गर्ट्रूड होल्जर की दोस्ती प्यार में बदली
गर्ट्रूड होल्जर और नरेंद्र नाथ की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। फिर क्या, दोनों ने बहुत ही सिंपल अंदाज में शादी की। ये शादी लंदन में ही हुई। दोनों के घर बेटी सोनी राजदान का जन्म हुआ। बर्मिंघम में जन्मी सोनी राजदान के पास इसलिए ब्रिटिश नागरिकता है जो उनकी बेटी आलिया को भी मिली।
सोनी राजदान को लेकर भारत आए थे आलिया के नाना
नरेंद्र नाथ और गर्ट्रूड होल्जर ने बेटी के जन्म के बाद इंडिया आने का फैसला लिया। दोनों इंडिया में बस गए। फिर क्या सोनी राजदान की परवरिश मुंबई में हुई। सोनी करियर की शुरुआत इंग्लिश थिएटर से की। इस तरह उन्होंने कई ब्रिटिश फिल्मों में भी काम किया। सोनी राजदान ने बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट से शादी की थी।
सोनी राजदान की फैमिली
सोनी राजदान की दो बेटियां हैं आलिया भट्ट और शाइन भट्ट। आलिया ने जहां रणबीर कपूर के शादी करके अपना घर बसा लिया है तो उनकी छोटी बेटी अभी कुंवारी हैं। सोनी राजदान नानी बन गई हैं। आलिया भट्ट की बेटी का नाम राशा है जो भट्ट और कपूर फैमिली की दुलारी हैं।