Filmipop

करोड़ों का बिजनेस संभालती हैं Anushka Sharma, कई प्रोजेक्ट्स में किया निवेश, फोर्ब्स की लिस्ट में भी नाम

Edited by संगीता तोमर | Hindi Filmipop | Updated: 19 Mar 2023, 4:20 pm
करोड़ों का बिजनेस साम्राज्य संभालती हैं अनुष्का शर्मा, कई प्रोजेक्ट्स में किया निवेश (फोटो: Insta/anushkasharma)<br>
करोड़ों का बिजनेस साम्राज्य संभालती हैं अनुष्का शर्मा, कई प्रोजेक्ट्स में किया निवेश (फोटो: Insta/anushkasharma)
आज अनुष्का शर्मा की गिनती बॉलीवुड की सबसे दमदार एक्ट्रेसेस में होती है। वह न सिर्फ इंडस्ट्री की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में शुमार हैं, बल्कि वह तगड़ी बिजनेसवुमन भी हैं। अनुष्का ने 2008 में शाहरुख खान की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इससे पहले वह एक मॉडल थीं। लेकिन आज अनुष्का एक एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर और बिजनेसवुमन भी हैं। अब वह एक बेटी वामिका की मां भी हैं और काम के साथ-साथ मां की ड्यूटी भी निभाती हैं। अनुष्का शर्मा पिछले काफी समय से अपने आध्यात्म की जर्नी के कारण चर्चा में हैं। वह और विराट कोहली कभी बाबा नीम करोली के दर्शन करते नजर आते हैं तो कभी उज्जैन महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंच जाते हैं। कुछ महीने पहले तो अनुष्का और विराट बेटी वामिका के साथ वृंदावन भी गए थे।
Anushka Sharma इस समय अपनी फिल्म Chakda Xpress को लेकर चर्चा में हैं। यह 16 दिसंबर 203 में रिलीज होगी। फिल्म में अनुष्का शर्मा पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के किरदार में हैं। अनुष्का शर्मा की खोज फैशन डिजाइनर वेंडल रोड्रिक्स ने की थी। उनकी नजर अनुष्का पर बेंगलुरु के एक मॉल में पड़ी थी। इसके बाद जब अनुष्का शर्मा को यशराज फिल्म्स से एक्टिंग का ऑफर मिला तो उन्होंने स्वीकार कर लिया। तब से लेकर आज का दिन है, अनुष्का ने कभी पीछे मुड़क नहीं देखा।

क्लोदिंग ब्रांड- नुश
आज हम आपको अनुष्का शर्मा के बिजनेस साम्राज्य के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दिखाता है कि वह सिर्फ एक एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि उनका बिजनेस माइंड भी है। अनुष्का शर्मा ने 2017 में 'नुश' नाम से एक क्लोदिंग ब्रांड लॉन्च किया था। इसके जरिए अनुष्का ने उन महिलाओं को टारगेट किया जो ऐसे कपड़े ढूंढती हैं, जिनमें वो सहज महसूस करें और कुछ कंटेंपररी भी लगें।


प्रोडक्शन कंपनी,अब संभाल रहे भाई
साल 3013 में अनुष्का शर्मा ने 'क्लीन स्लेट फ्लिम्स' नाम से प्रोडक्शन कंपनी खोली थी। इस कंपनी को उन्होंने भाई कर्णेश शर्मा के साथ लॉन्च किया था। हालांकि अनुष्का अब इस प्रोडक्शन कंपनी से खुद को अलग कर चुकी हैं और अब यह उनके भाई संभाल रहे हैं। अनुष्का ने इस प्रोडक्शन कंपनी के तहत 'एनएच10' जैसी फिल्म के अलावा 'पाताल लोक' और 'बुलबुल' जैसे ओटीटी प्रोजेक्ट्स बनाए।


इन प्रोजेक्ट्स में लगाए हैं पैसे
इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने कुछ प्रोजेक्ट्स में इन्वेस्ट भी किया है। इनमें ब्लू ट्राइब, स्लर्प और डिजिटल इंश्योरेंस जैसे नाम शामिल हैं। 'ब्लू ट्राइब' प्लांट बेस्ड मीट कंपनी है, जो सोयाबीन से लेकर मटर जैसी चीजों से प्रोडक्ट बनाती है। वहीं 'स्लर्प' बच्चों के लिए प्रोडक्ट्स पर फोकस करता है। अनुष्का और विराट कोहली ने भी इसमें काफी मोटा पैसा निवेश किया।