Filmipop

टोपी पहने नजर आ रहा ये शरारती बच्चा है इंडस्ट्री का मशहूर नाम, शोहरत मिलने के बाद लग गई थी बुरी लत!

Edited by वर्षा | Hindi Filmipop | Updated: 21 Mar 2023, 6:25 pm
टोपी पहने नजर आ रहा ये शरारती बच्चा है इंडस्ट्री का मशहूर नाम, शोहरत मिलने के बाद लग गई थी बुरी लत!
टोपी पहने नजर आ रहा ये शरारती बच्चा है इंडस्ट्री का मशहूर नाम, शोहरत मिलने के बाद लग गई थी बुरी लत!

इस टोपी लगाए हुए बच्चे को पहचाना? ये दोनों ही बच्चे भाई है। छोटा वाला आज फिल्म इंडस्ट्री पर ही नहीं टीवी पर भी राज करता है। इनका नाम सुनते ही आप कहने लगेंगे कि ये आपके फेवरेट हैं। चलिए आपको हिंट दे देते हैं। ये मशहूर कॉमेडियन हैं। जिनका शो देखना आप कभी मिस नहीं करते होंगे। जी हां, ये कोई और नहीं बल्कि कपिल शर्मा हैं।
कपिल शर्मा की ये बचपन की फोटो है जिसमें वह बड़े भाई के साथ नजर आ रहे हैं। पंजाब के अमृतसर से आने वाले कपिल शर्मा बचपन में काफी क्यूट थे। उनके पिता पुलिस में हुआ करते थे। आज वह इकलौते ऐसे स्टार भी हैं जो फिल्म में भी तो टीवी पर भी नजर आ रहे हैं।

कपिल शर्मा की ज्विगाटो

जी हां, हाल में ही कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो रिलीज हुई है। नंदिता दास के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस ज्यादा न किया हो लेकिन कपिल शर्मा की एक्टिंग की तारीफ हुई हैं। कपिल फिल्म के साथ साथ अपने कॉमेडी शो में लगातार दिख ही रहे हैं।
इस बच्ची के खानदान में है हीरोइनों की भरमार, खुद भी बना चुकी है शानदार रिकॉर्ड, पहचाना कौन है?

कपिल शर्मा और गिन्नी की मुलाकात

कपिल शर्मा की कॉलेज के समय थिएटर के नेशनल विनर थे। कॉलेज लाइफ के दौरान ही उनकी मुलाकात वाइफ गिन्नी से हुई थी। कपिल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह कॉलेज के समय में पॉकेटमनी के लिए प्ले डायरेक्ट करते थे। इसीलिए वह स्टूडेंट का ऑडिशन भी लिया करते थे। एक बार वह दूसरे कॉलेज गए थे बच्चों का ऑडिशन लेने। तब उनकी मुलाकात गिन्नी से हुई थी। दोनों तब से साथ हैं।

विवादों में भी रहे कपिल शर्मा

कपिल शर्मा को कई बार विवादों का भी सामना करना पड़ा। कहते हैं कि कपिल शर्मा को शोहरत मिलने के बाद वह शराब की बुरी लत में फंस गए थे। उनका काफी झगड़ा अपनी टीम से भी हुआ था। सुनील ग्रोवर के साथ हुए झगड़े के बाद से वह काफी चर्चा में भी रहे थे। कहते हैं कि फ्लाइट में दोनों के बीच जमकर बहसबाजी हुई थी और इसके बाद सुनील ग्रोवर ने उनका शो छोड़ दिया था और आजतक दोनों एक दूसरे से बात नहीं करते हैं।