Filmipop

बिहार में हैं धर्मेंद्र की दो 'बेटियां', एक्टर की हेल्थ के लिए कर चुकी हैं छठ पूजा, दिल छू लेगा इनका रिश्ता!

Edited by सोनम कनौजिया | Hindi Filmipop | Updated: 1 Jun 2023, 3:12 pm
धर्मेंद्र की बिहारी बेटियां
धर्मेंद्र की बिहारी बेटियां
भारत में हर साल छठ पूजा मनाई जाती है। इसे मुख्य रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश में सेलिब्रेट किया जाता है। बहुत कम लोग जानते होंगे कि दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र, जोकि पंजाबी है, उनका भी छठ पूजा से जुड़ाव रहा है। जी हां। उन्होंने खुद एक बार अपनी 'बिहारी बेटियों' का खुलासा किया था और बताया कि किस तरह से दोनों बेटियों ने उनके अच्छी हेल्थ के लिए छठ पूजा मनाई।
उम्र के इस पड़ाव पर आकर भी Dharmendra की देशभर में फैन फॉलोइंग है। लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं। बहुत मानते हैं। उन्होंने कई सुपरहिट मूवीज में काम किया है। उनकी सादगी पर भी फैंस फिदा हैं। उन्हें भरपूर प्यार और सम्मान मिलती है, जो शायद ही किसी बॉलीवुड एक्टर को मिलता होगा।

'बिहारी बेटियों' की फोटो की थी शेयर

बिहार में हैं धर्मेंद्र की दो 'बेटियां', एक्टर की हेल्थ के लिए कर चुकी हैं छठ पूजा, दिल छू लेगा इनका रिश्ता!

धर्मेंद्र की बिहारी बेटियां


ये साल 2020 की बात है, जब धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर हैंडल पर दो लड़कियों की एक प्यारी सी फोटो शेयर की थी। एक्टर ने छठ पूजा के शुभ दिन पर यह तस्वीर पोस्ट की थी और बताया था कि उनकी दो 'बेटियों' ने उनके और परिवार की भलाई के लिए छठ पूजा मनाई।

असली बेटियां समझने लगे थे लोग

हालांकि, जब कुछ लोग ये मानने लगे कि ये उनकी असली बेटियां हैं तो उन्होंने बताया कि वे दोनों उनके कुक (रसोइए) की बेटियां हैं।

इस फिल्म में नजर आएंगे धर्मेंद्र

बिहार में हैं धर्मेंद्र की दो 'बेटियां', एक्टर की हेल्थ के लिए कर चुकी हैं छठ पूजा, दिल छू लेगा इनका रिश्ता!

धर्मेंद्र अपने जमाने के फेमस एक्टर थे


धर्मेंद्र अब 87 साल के हो गए हैं। उन्हें करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा जाएगा। इसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट भी हैं। वो अपना ज्यादातर समय शहर की भीड़भाड़ से दूर फार्महाउस में ही बिताते हैं।

धर्मेंद्र ने की दो शादियां

पर्सनल लाइफ की बात करें तो धर्मेंद्र ने 1957 में प्रकाश कौर से शादी की थी। कपल के चार बच्चे हैं- सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता देओल और अजेयता देओल। शादी के कुछ साल बाद धर्मेंद्र को हेमा मालिनी से प्यार हो गया था। उन्होंने 1980 में हेमा से शादी कर ली। इनकी दो बेटियां हैं- ईशा देओल और आहना देओल।