Filmipop

ये टोपी वाली बच्ची आज है बॉलीवुड की मशहूर हस्ती, जावेद अख्तर की फैमिली से है कनेक्शन, क्या आपने पहचाना?

Edited by वर्षा | Hindi Filmipop | Updated: 29 Jan 2023, 3:42 pm

इस फोटो में नजर आ रही बच्ची को आपने पहचाना। जिसने बर्थडे टोपी लगाई है। जो अपने क्यूट अंदाज से सभी को अट्रैक्ट कर रही हैं। ये बच्ची आज बॉलीवुड की बड़ी डायरेक्टर बन चुकी हैं। जिन्होंने शाहरुख खान से लेकर अक्षय कुमार के साथ फिल्में बनाई हैं। इनके भाई भी डायरेक्टर हैं तो इनका जावेद अख्तर के परिवार से भी कनेक्शन है। जी हां, ये बच्ची कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड डायरेक्टर फराह खान हैं।
आज के समय में बॉलीवुड की मशहूर फीमेल डायरेक्टर की बात हो तो इसमें फराह खान का नाम टॉप पर आता है। बतौर बैकग्राउंड डांसर उन्होंने करियर की शुरुआत की। आज वह शाहरुख खान से लेकर अक्षय कुमार के साथ फिल्में बनाती हैं। बिग बॉस जैसे शोज को हिट करती हैं और कई स्टार्स की फेवरेट डायरेक्टर हैं। मगर एक वक्त था जब फराह खान की जिदंगी संघर्ष के साथ बीती। फैमिली की हालत भी ठीक नहीं थी। ऐसे में उन्होंने खुद से डांस सीखा। दूसरों को सिखाया और बॉलीवुड की टॉप हस्ती बन गईं। आइए आज फराह खान की जिंदगी से आपको रूबरू करवाते हैं।

ऐसे शुरू किया था करियर

ये टोपी वाली बच्ची आज है बॉलीवुड की मशहूर हस्ती, जावेद अख्तर की फैमिली से है कनेक्शन, क्या आपने पहचाना?

फराह खान ने बॉलीवुड में लंबा सफर तय किया है। शुरुआत उन्होंने आमिर खान की फिल्म जो जीता वही सिकंदर से की थी। इस फिल्म में उन्होंने कोरियोग्राफी का जिम्मा संभाला था। ये वही फिल्म थी जब सरोज खान कास्ट को डांस सिखाने वाली थीं। मगर डेट्स का इशु हुआ और उन्हें ये फिल्म मिल गई। इस तरह फराह खान का करियर शुरु हुआ था।

टूटा था दुखों का पहाड़

ये टोपी वाली बच्ची आज है बॉलीवुड की मशहूर हस्ती, जावेद अख्तर की फैमिली से है कनेक्शन, क्या आपने पहचाना?

फराह खान की जिंदगी में दुखों का पहाड़ तब टूटा था जब उनके पिता का निधन हुआ था। वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। कहते हैं कि फराह खान के पिता शराब की लत से जूझ रहे थे। यह एक कारण भी उनकी मौत का कारण माना जाता है। पिता के जाने के बाद फराह ने परिवार को संभाला। खुद को संभाला और करियर में आगे बढ़ती गईं।

जावेद अख्तर के परिवार से कनेक्शन
ये टोपी वाली बच्ची आज है बॉलीवुड की मशहूर हस्ती, जावेद अख्तर की फैमिली से है कनेक्शन, क्या आपने पहचाना?

फराह खान की मां स्क्रीन राइटर हनी ईरानी की बहन मेनका की बेटी हैं। हनी ईरानी कोई और नहीं बल्कि जावेद अख्तर की पहली पत्नी और फरहान अख्तर की मां हैं। फराह ने सोशियोलॉजी में पढ़ाई की थी। उन्होंने कभी भी डांस या निर्देशन को लेकर प्रोफेशनल पढ़ाई नहीं की। उन्होंने माइकल जैक्सन से प्रेरित होकर डांस सीखा और इस क्षेत्र में खूब नाम कमाया।