Filmipop

ओ तेरी! ये 'पूजा भाभी' तो वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर निकली, जानिए आजकल कहां हैं?

Edited by वर्षा | Hindi Filmipop | Updated: 4 Dec 2022, 2:11 pm
फिल्म का नाम था ‘हम आपके हैं कौन’। सलमान खान, माधुरी दीक्षित, मोहनिश बहल और आलोकनाथ भी थे इसमें। इन सबके अलावा पूजा चौधरी भी थी इसमें। अरे वही भाभी, जो लास्ट में मर जाती है भाई। बहुत दुख होता है। उनका असल नाम रेणुका शहाणे है। आजकल कहां है? क्या कर रही हैं? आज उनके बारे में बात करते हैं।
सोशल मीडिया पर हैं एक्टिव
रेणुका शहाणे सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव है। नारी से जुड़े मामलात, सामाजिक सरोकार से जुड़े मसलों पर वो अपनी राय इसके जरिए सामने रखती रहती हैं।

कहां हुआ है रेणुका का जन्म?
ओ तेरी! ये 'पूजा भाभी' तो वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर निकली, जानिए आजकल कहां हैं?

उनका जन्म 7 अक्टूबर 1966 को महाराष्ट्र में हुआ। उन्होंने अपनी पढ़ाई मनोविज्ञान विषय से पूरी की है।
मराठी फिल्मों से किया था करियर शुरू
ओ तेरी! ये 'पूजा भाभी' तो वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर निकली, जानिए आजकल कहां हैं?

रेणुका शहाणे का करियर मराठी फिल्मों से शुरू हुआ। इसके बाद वो टीवी में काम करने लगी।

‘सुरभि’ से मिलने लगी पहचान
ओ तेरी! ये 'पूजा भाभी' तो वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर निकली, जानिए आजकल कहां हैं?

दूरदर्शन में एक कल्चरल टीवी शो आता है। नाम था ‘सुरभि’। उसको भी रेणुका ने सिद्धार्थ काक के साथ मिलकर होस्ट किया था। इस शो से ही इन्हें चर्चा मिली थी।

आशुतोष राणा हैं उनके पति
ओ तेरी! ये 'पूजा भाभी' तो वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर निकली, जानिए आजकल कहां हैं?

रेणुका की शादी फिल्मी दुनिया के जाने-माने कलाकार आशुतोष राणा से हुई। दोनों की शादी बहुत छोटी उम्र में हो गई थी।

दो बच्चे भी हैं उनके

शादी के कुछ समय के बाद ही रेणुका दो बच्चों की मां बन गईं। उनके बच्चों का नाम श्रोयामन और सत्येंद्र है।

परिवार के लिए छोड़ दी एक्टिंग
ओ तेरी! ये 'पूजा भाभी' तो वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर निकली, जानिए आजकल कहां हैं?

‘हम आपके हैं कौन’, ‘सुरभि’ के साथ-साथ उन्होंने ‘सर्कस’, ‘इम्तिहान’ और ‘सैलाब’ जैसे टीवी शोज में भी काम किया था। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार के लिए अभिनय छोड़ दिया।

निर्देशक बनना चाहती थीं
ओ तेरी! ये 'पूजा भाभी' तो वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर निकली, जानिए आजकल कहां हैं?

रेणुका एक्टिंग से पहले डायरेक्टर बनना चाहती थीं। उन्होंने थिएटर में भी काम किया है। मराठी के कई प्ले में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है।

करती हैं फोटोग्राफी
रेणुका शहाणे को फोटोग्राफी का बहुत शौक है। वो वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी करती हैं। इंस्टा पर वो अपने द्वारा कैप्चर की हुई तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।

संजीदा सिनेमा से जुड़ी
ओ तेरी! ये 'पूजा भाभी' तो वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर निकली, जानिए आजकल कहां हैं?

हाल-फिलहाल में रेणुका संजीदा मराठी सिनेमा से जुड़ी हैं। साल 2009 में उन्होंने ‘रिता’ में काम किया। इसके बाद ‘दोसारी गोशटा’ और ‘हाइवे’ में भी उन्होंने काम किया था।

टीवी से जुड़ी दोबारा
बीते दिनों रेणुका फिर से टीवी चैनल्स पर नजर आ रही हैं। उन्होंने कुछ एक मराठी सीरियल्स में भी काम करना शुरु किया। इसके अलावा ‘मेरे रंग में रगने वाली’, ‘कभी ऐसे गीत गाया’ उनके कुछ नए सीरियल्स में से एक हैं।