

Insta/kareenakapoorkhan
10 साल के फर्क पर यह बोलीं करीना
करीना ने 'इंडियन एक्सप्रेस' को दिए इंटरव्यू में कहा, 'उम्र कहां से मायने रखने लगी। वह तो बढ़ती उम्र के साथ और हॉट हो गए हैं। मैं तो खुश हूं कि सैफ से 10 साल छोटी हूं। चिंता तो उन्हें करनी चाहिए। कोई नहीं कहेगा कि मायने रखती है, वह पहले से कहीं ज्यादा हॉट हैं।'
Insta/kareenakapoorkhan
अलग-अलग धर्म से होने पर बोलीं करीना
करीन ने आगे कहा कि उनके लिए उम्र मायने नहीं रखती, बल्कि सम्मान और प्यार मायने रखता है। करीना ने सैफ और खुद के अलग-अलग धर्म से होने और धार्मिक मान्यताओं पर भी बात की। वह बोलीं, 'हम इंटरफेथ रिश्तों पर चर्चा करने में बहुत समय बिताते हैं। इतनी ज्यादा एनर्जी की, उन बातों में भी 10 साल का फर्क होता है। महत्वपूर्ण बात है मौज-मस्ती करना है। सैफ और मेरे बीच सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम एक-दूसरे को पसंद करते हैं। हमें एक-दूसरे की कंपनी बहुत पसंद है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह किस धर्म को फॉलो करते हैं या उनकी उम्र क्या है। यह चर्चा का विषय नहीं है।
Insta/kareenakapoorkhan
करीना ने सैफ से किया था निकाह, नहीं कबूला इस्लाम
सैफ और करीना को भले ही शादी और फिर उम्र को लेकर खूब ताने कसे गए हों, पर उन्होंने कभी नेगेटिविटी को अपने रिश्ते पर हावी नहीं होने दिया। वो आज भी एक-दूसरे के साथ खुश हैं। सैफ से शादी के बाद करीना ने 2016 में बेटे तैमूर को जन्म दिया। वहीं फरवरी 2021 में वह जेह की मां बनीं।
फोटो साभार: Vogue India