Filmipop

जब करिश्मा कपूर ने अपने पति और सास पर लगाए थे गंभीर आरोप, टूट गया था 11 साल पुराना रिश्ता

Edited by उमा मिश्रा | Hindi Filmipop | Updated: 17 Sep 2023, 3:04 pm

करिश्मा कपूर और संजय कपूर का रिश्ता तो आप जानते ही हैं। दोनों ने शादी के 11 साल बाद तलाक ले लिया था। एक्ट्रेस ने तलाक के बाद अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही सास को भी इसमें लपेटा था। क्या कहा था, आइए बताते हैं-

 
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने कई फिल्मों में काम किया है। 90 के दशक की वह मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक थीं। उन्होंने कई दिग्गज एक्टर्स के साथ पर्दे पर रोमांस भी किया है। लेकिन अब वह स्क्रीन से दूर हैं। उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में काफी कुछ सहा है। पहले उनकी शादी अभिषेक बच्चन से टूट गई और फिर दूसरी शादी की तो उसमें भी तलाक हो गया। इतना ही नहीं, उस शादी में इन्होंने सास से काफी प्रताड़ना झेली।
रणधीर और बबीता कपूर की बेटी करिश्मा कपूर ने 2003 में दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। बहुत ही धूमधाम से इनकी शादी हुई थी। करीना ने भी बहन की शादी में जमकर डांस किया था। इंजॉय किया था। करिश्मा कपूर की शादीशुदा लाइफ भी बढ़िया चल रही थी। कोई दिक्कत नहीं थी। लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतते चले गए। इनके झगड़े शुरू हो गए। दो बच्चे होने के बावजूद कुछ अच्छा नहीं रहा। फिर 11 साल बाद इनका तलाक हो गया। 2014 में ये अलग हो ए।
जब करिश्मा कपूर ने अपने पति और सास पर लगाए थे गंभीर आरोप, टूट गया था 11 साल पुराना रिश्ता

करिश्मा कपूर को मारने के लिए कहते

करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने तलाक के बाद एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाए थे। एक्ट्रेस ने अपने एक्स हसबैंड और सास पर दहेज उत्पीड़न का केस भी किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय के खिलाफ करिश्मा कपूर ने आरोप लगााया था। कहा था उन्होंने अपनी मां से मुझे मारने के लिए कहा था। हुआ ये था कि संजय एक ड्रेस लाए थे। प्रेग्नेंसी की वजह से वो मुझे फिट नहीं आ रही थी, जिसके बाद उन्होंने अपनी मां से कहा कि आप इसे मारती क्यों नहीं हो।

जब करिश्मा कपूर ने अपने पति और सास पर लगाए थे गंभीर आरोप, टूट गया था 11 साल पुराना रिश्ता

संजय कपूर पर लगा आरोप

करिश्मा कपूर ने दावा किया था कि उनके पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। इसमें उनकी सास भी भागीदार थीं। इतना ही नहीं, संजय का उस लड़की से शारीरिक संबंध भी था। हालांकि दोनों अलग हो गए। बच्चों की कस्टडी एक्ट्रेस के पास है। दोनों अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। संजय ने दूसरी शादी कर ली है। वहीं करिश्मा कपूर अभी-भी अकेले लाइफ बिता रही हैं।