Filmipop

जब मनीषा कोइराला ने शादी के 6 महीने बाद ही पति पर लगा दिए थे गंभीर आरोप, सम्राट दहल को कह दिया था 'दुश्मन'

Edited by सोनम कनौजिया | Hindi Filmipop | Updated: 5 Jun 2023, 10:54 pm
मनीषा कोइराला ने पति को कह दिया था 'दुश्मन'
मनीषा कोइराला ने पति को कह दिया था 'दुश्मन'
बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक थीं। उन्होंने '1942: ए लव स्टोरी', 'बॉम्बे', 'अग्नि साक्षी', 'गुप्त', 'दिल से' सहित कई फिल्मों में काम किया है। उनकी एक्टिंग का हर कोई कायल रहा है। मनीषा फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही हैं। उन्होंने साल 2010 में नेपाली बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी की थी, लेकिन 6 महीने बाद ही उन्होंने पति को अपना 'दुश्मन' कह दिया था।
सम्राट दहल, Manisha Koirala से सात साल छोटे थे, लेकिन दोनों एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे। दोनों ने काठमांडू में शादी की थी और इस वेडिंग सेरेमनी में सिर्फ फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए थे। दोनों ने अपने रिश्ते और शादी के बारे में मीडिया को भी जानकारी नहीं दी थी। यही वजह है कि लोगों ने उनकी शादी को अरेंज मैरिज करार दिया था।
फेसबुक पर हुई थी सम्राट से मुलाकात
जब मनीषा कोइराला ने शादी के 6 महीने बाद ही पति पर लगा दिए थे गंभीर आरोप, सम्राट दहल को कह दिया था 'दुश्मन'

मनीषा कोइराला ने साल 2010 में सम्राट दहल से शादी की थी


हालांकि, अपनी शादी के कुछ हफ्तों बाद मनीषा कोइराला ने खुलासा किया था कि वह सम्राट दहल से फेसबुक पर मिली थीं और कई दिनों तक बातचीत के बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था।

6 महीने बाद रिश्ते में आई दरार

एक्ट्रेस के अनुसार, उन्होंने सम्राट के साथ एक जुड़ाव महसूस किया था, यही वजह थी कि उन्होंने इस रिश्ते में जाने का फैसला किया था। उनकी मैरिड लाइफ बहुत अच्छी जा रही थी, लेकिन 6 महीने बाद उनके रिश्ते में दरार आ गई।

किया था चौंकाने वाला पोस्ट

मनीषा कोइराला ने एक दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक नोट शेयर किया था और खुले तौर पर स्वीकार किया था कि वो अपने पति सम्राट दहल से तलाक चाहती हैं। उन्होंने लिखा था, 'मेरा पति मेरा दुश्मन बन गया है। एक महिला के लिए यह कितना बुरा हो सकता है।' दोनों ने साल 2012 में तलाक के लिए अर्जी भी दे दी और हमेशा के लिए अलग हो गए।