Filmipop

Manoj Bajpayee Wife: मनोज बाजपेयी ने की हैं दो शादियां, जानिए पहली बीवी से तलाक और नेहा से शादी की अनकही कहानी

Curated by स्वपनल सोनल | Hindi Filmipop | Updated: 2 Dec 2022, 4:45 pm
मनोज बाजपेयी ने की हैं दो शादियां, जानिए पहली बीवी से तलाक और नेहा से शादी की अनकही कहानी
मनोज बाजपेयी ने की हैं दो शादियां, जानिए पहली बीवी से तलाक और नेहा से शादी की अनकही कहानी
बॉलीवुड के सरदार खान और ओटीटी के फैमिली मैन मनोज बाजपेयी का करियर ग्राफ बीते 10 साल में बड़ी तेजी से ऊपर उठा है। मनोज बाजपेयी उन एक्‍टर्स में से हैं, जो कर्मश‍ियल से लेकर आर्ट फिल्‍म तक में जान डाल देते हैं। बिहार के इस लाल के बारे में वैसे तो अब बहुत से लोगों को बहुत सी जानकारी है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि उन्‍होंने दो शादियां की हैं? जी हां, इस बात से बहुत कम लोग वाकिफ हैं और खुद मनोज बाजपेयी भी अपने उस बीते हुए कल की बहुत चर्चा कभी नहीं करते हैं। मनोज बाजपेयी की दूसरी पत्‍नी को हम नेहा के नाम से जानते हैं। वही खूबसूरत नेहा, जिन्‍होंने 1998 में बॉबी देओल के साथ 'करीब' फिल्‍म से डेब्‍यू किया था। वो गाना तो याद ही होगा आपको- चोरी चोरी जब नजरें मिली, चोरी चोरी जब नींदे उड़ी, चोरी चोरी जब दिल ने कहा.... चोरी में ही है मजा। वैसे, नेहा का असली नाम शबाना रजा है।
Neha का जन्म 18 अप्रैल 1975 में महाराष्ट्र में हुआ है। साल 2006 में बड़े मान-मनौव्‍वल के बाद उनकी मनोज बाजपेयी से शादी हुई। धर्म अगल थे, इसलिए शबाना को अपने स्‍क्रीन नेम को ही अपना नाम बनाना पड़ा। शादी के बाद से ही नेहा पर्दे से लगभग गायब सी हो गईं। वह 2009 में आख‍िरी बार फिल्‍म 'एसिड फैक्‍ट्री' में नजर आई थीं, जिसमें मनोज बाजपेयी भी थे। मनोज बाजपेयी और नेहा की एक बेटी है, जिसका नाम आवा नायला है।
Manoj Bajpayee Wife: मनोज बाजपेयी ने की हैं दो शादियां, जानिए पहली बीवी से तलाक और नेहा से शादी की अनकही कहानी

करीब फ‍िल्‍म में बॉबी देओल के साथ नेहा


मनोज बाजपेयी की पत्‍नी कौन है?

नेहा ने बॉलीवुड के लिए लगभग 10 फिल्में की हैं। इनमें से अधिकतर फिल्‍में फ्लॉप ही रहीं। उनकी पहली फिल्म भी फ्लॉप थी। इसके बाद वो अजय देवगन के साथ 'होगी प्‍यार की जीत' और ऋतिक रोशन के साथ 'फिजा' में नजर आई थीं। नेहा ने साल 2001 में आई तमिल फिल्म Alli Thandha Vaanam में लीड रोल प्‍ले किया था। इसमें उनके किरदार का नाम मिनाक्षी था।

Manoj Bajpayee Wife: मनोज बाजपेयी ने की हैं दो शादियां, जानिए पहली बीवी से तलाक और नेहा से शादी की अनकही कहानी

मनोज बाजपेयी और शबाना रजा उर्फ नेहा


मनोज बाजपेयी अपनी पत्‍नी से कैसे मिले?

बताया जाता है‍ कि फिल्म सत्या की प्रीमियर पार्टी में Manoj Bajpai और Shabana Raza की पहली मुलाकात हुई थी। यह मुलाकात एक दोस्‍त ने करवाई थी। जल्द ही दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। एक इंटरव्यू में शबाना ने कहा था, 'मैं 'करीब' की रिलीज के ठीक बाद मनोज से अच्‍छे से मिली थी। उससे पहले हम एक-दूसरे को जानते थे। हम अपनी तरह के अलग इंसान हैं और फिर हम एक अच्छे कपल भी हैं।'

Manoj Bajpayee Wife: मनोज बाजपेयी ने की हैं दो शादियां, जानिए पहली बीवी से तलाक और नेहा से शादी की अनकही कहानी

मनोज बाजपेयी अपनी पत्‍नी नेहा के साथ


मनोज बाजपेयी की शादी कब हुई थी?

मनोज बाजपेयी और शबाना रजा ने करीब 8 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। जिसके बाद दोनों ने 2006 में शादी कर ली। हालांकि, यह इतना आसान नहीं था। इसकी एक बड़ी वजह यह थी कि मनोज बाजपेयी की यह दूसरी शादी थी और उनके माता-पिता थोड़े रूढ़ीवादी विचारधारा के थे। लिहाजा, धर्म का अंतर दोनों के रिश्‍ते में अड़चन बनकर आया। हालांकि, बातचीत और समझाइश के बाद परिवार वाले मान गए। शबाना रजा को अपना धर्म बदलना पड़ा। वह नेहा बन गईं।

Manoj Bajpayee Wife: मनोज बाजपेयी ने की हैं दो शादियां, जानिए पहली बीवी से तलाक और नेहा से शादी की अनकही कहानी

मनोज बाजपेयी की फैमिली


मनोज बाजपेयी की पहली पत्‍नी कौन है?
मनोज बाजपेयी या नेहा दोनों कभी एक्‍टर की पहली शादी का जिक्र नहीं करते हैं। बताया जाता है कि यह एक अरेंज मैरिज थी, जो मनोज ने परिवार वालों के कहने पर की थी। तब वह एक्‍टर के तौर पर स्‍ट्रगल कर रहे थे। तब मनोज दिल्‍ली में रहते थे। इसके बाद मनोज बॉलीवुड में करियर बनाने मुंबई चले गए। पहली पत्‍नी से दूरी बढ़ी और फिर पैसों की तंगी के कारण शादीशुदा रिश्‍ते पर असर होने लगा। लिहाजा, यह शादी टूट गई।