लाइट, कैमरा और एक्शन की दुनिया चमक-दमक की दुनिया है। यह चमचमाती रोशनी और दमकते चेहरों के बीच कई ऐसी बातें छिप जाती हैं, जिनकी खबर होने पर हम चौंक जाते हैं। सिनेमा की दुनिया में इन दिनों शादियों का सीजन है। जहां देखो, जिसे देखो वही शादी कर रहा है। ऐसे में कई सितारे ऐसे भी हैं, जिनकी शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। लेकिन आगे जो हम बताने जा रहे, यह बात थोड़ी अलग है। यहां उन सितारों की लिस्ट है, जिन्हें हम और आप अब तक सिंगल यानी कुंवारे समझ रहे थे। लेकिन पता चला कि इनकी तो कब की शादी हो चुकी है। जबकि कइयों की तो शादी टूट भी चुकी है। खैर, आगे लिस्ट देखिए और हमें भी बताइए कि इनमें से कितनों के बारे में आपको भी वाकई खबर नहीं थी।
राधिका आप्टे
राधिका आप्टे हाल ही 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' फिल्म में दिखी थीं। 37 साल की राधिका शादीशुदा हैं। जी हां, इनके पति पति का नाम बेनेडिक्ट टेलर है। वो लंदन के रहने वाले हैं। बेनेडिक्ट का पेशा संगीत से जुड़ा हुआ है। राधिका की मुलाकात बेनेडिक्ट टेलर से 2011 में लंदन में हुई थी। राधिका तब वहां कंटेम्पररी डांस सीखने गई थीं। अक्टूबर 2012 में राधिका के एक दोस्त, डायरेक्टर सारंग साथाये ने बताया कि राधिका और बेनेडिक्ट लंबे समय से एकसाथ रह रहे थे और मार्च 2013 में दोनों ने अपनी शादी रजिस्टर करवा ली है।
माहिरा खान
'रईस' फिल्म वाली माहिरा खान की भी शादी हो चुकी है। साल 2007 में उनकी शादी अली अस्कारी हुई थी। 2015 वो अपने पति से अलग हो गई हैं।
आदिति राव हैदरी
भाई चौंकने का नहीं। आदिति राव हैदरी की भी शादी हो चुकी है। साल 2009 में इनकी शादी सत्यदीप मिश्रा से हुई थी। हालांकि, दोनों की राहें और जुदा हैं।
माही गिल
खूबसूरत माही की भी शादी हो चुकी है। उन्होंने अपने पति से तलाक ले लिया है। माही अब गोवा में अपने बॉयफ्रेंड और बेटी वेरोनिका के साथ रहती हैं।
जिम्मी शेरगिल
जिम्मी शेरगिल भी शादीशुदा हैं। उनका एक बच्चा भी है। बच्चे का नाम वीर है। इनकी शादी साल 2001 में हुई थी। जिम्मी की पत्नी का नाम प्रियंका पुरी है।
अरिजीत सिंह
मशहूर गायक अरिजीत सिंह की भी हो चुकी है… शादी। अरिजीत ने साल 2014 में ही शादी की है। उनकी पत्नी का नाम कोयल राय सिंह है।
पुलकित सम्राट
पुलकित सम्राट ने साल 2014 में शादी की थी। उनकी पत्नी का नाम श्वेता रोहिरा था, जो सलमान खान की राखी सिस्टर हैं। हालांकि, शादी के एक साल बाद ही पुलकित और श्वेता ने अलग होने का फैसला ले लिया। पुलकित इस वक्त कृति खरबंदा को डेट कर रहे हैं।
सुरवीन चावला
बॉलीवुड की हॉटी सुरवीन चावला ने अपनी शादी की बात दुनिया से छुपाकर रखी थी। साल 2015 में सुरवीन ने अक्षय ठक्कर से इटली में शादी की। इसके करीब दो साल बाद दिसंबर, 2017 को सुरवीन ने इसको लेकर खुद खुलासा किया।