Filmipop

रेखा के पापा जेमिनी गणेशन, जिन्होंने की थीं चार शादियां, सात बेटियों और एक बेटे के थे पिता

Edited by सोनम कनौजिया | Hindi Filmipop | Updated: 13 Sep 2023, 11:32 pm

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रेखा की फैमिली के बारे में जानेंगे तो आप दंग रह जाएंगे। उनके पापा जेमिनी गणेशन तमिल इंडस्ट्री के फेमस एक्ट्रेस थे। और मां पुष्पावल्ली भी जानी-मानी एक्ट्रेस थीं। लेकिन रेखा के पिता के कई अफेयर रहे। उन्होंने चार शादियां भी कीं। आइये उनके बारे में जानते हैं।

 
रेखा के पिता ने की थीं चार शादियां
रेखा के पिता ने की थीं चार शादियां
भानुरेखा गनेशन, जिन्हें हम सभी रेखा के नाम से जानते हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की 'एवरग्रीन' एक्ट्रेस। वो फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहीं। अमिताभ बच्चन से मोहब्बत हो या फिर मुकेश अग्रवाल से शादी। यहां तक कि लोग उनके परिवार के बारे में खूब सर्च करते हैं। रेखा के माता-पिता भी फेमस फिल्मी स्टार्स थे। दोनों की पहली शादी से बच्चे थे। जब रेखा का जन्म हुआ, तब उनके पैरेंट्स शादीशुदा नहीं थे। आइये जानते हैं उनकी फैमिली में कौन-कौन है और कितने भाई-बहन हैं।
Rekha के पापा का नाम जेमिनी गणेशन था। वो तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर थे। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। जब वो 19 साल के थे, तब उनकी शादी Alamelu से हुई।

जेमिनी की पहली शादी और चार बेटियां

रेखा के पापा जेमिनी गणेशन, जिन्होंने की थीं चार शादियां, सात बेटियों और एक बेटे के थे पिता

रेखा के पिता


अपनी पहली पत्नी के रहते उन्होंने दूसरी शादी एक्ट्रेस सावित्री से की। उनके अफेयर भी रहे। पहली शादी से उनकी चार बेटियां हुईं। इनमें से तीन डॉक्टर हैं और एक जर्नलिस्ट हैं।

जेमिनी की चार शादियां और आठ बच्चे

जेमिनी और पुष्पावल्ली (रेखा की मां) की दो बेटियां हुईं, रेखा और राधा। जेमिनी और सावित्री के दो बच्चे हैं, एक बेटी विजया और एक बेटा सतीश कुमार। जेमिनी ने चौथी शादी जूलियाना एंड्रयू से की थी। कुल मिलाकर जेमिनी ने चार शादियां की थीं और उनके कुल 8 बच्चे हुए। कई अफेयर और शादियों के कारण जेमिनी की उस जमाने में काफी आलोचना भी होती थी।