Filmipop

तब्बू का असली नाम जानते हैं? पहले अफेयर से लेकर काला हिरण के शिकार मामले तक, जानिए 10 अनसुनी-अनकही बातें

Edited by सोनम कनौजिया | Hindi Filmipop | Updated: 31 May 2023, 2:27 pm
तब्बू बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस हैं, जिन्हें फैंस का खूब सारा प्यार मिलता आया है। फैंस आज भी उन्हें स्क्रीन पर देखना पसंद करते हैं। उनकी दमदार एक्टिंग के कायल हैं। उनकी अदाओं पर फिदा हैं। तब्बू की पर्सनल लाइफ हमेशा से ही किसी 'राज' से कम नहीं रही है, क्योंकि वो अपनी जिंदगी के बारे में बोलना कम पसंद करती हैं। वो बी-टाउन की पार्टीज में बहुत कम ही नजर आती हैं। उनके असली नाम से लेकर विवाद तक आइये आज उनके बारे में कुछ अनकहे और अनसुने किस्से जानते हैं।
तब्बू का असली नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है। उनका जन्म 4 नवंबर 1971 को जमाल अली हाशमी और रिजवाना के घर हुआ था। उन्होंने 'चांदनी बार', 'लाइफ ऑफ पाई', 'मकबूल' और 'हैदर' जैसी फिल्मों में दमदार एक्टिंग कर दर्शकों का दिल जीता है। जहां तब्बू की प्रोफेशनल लाइफ हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है, वहीं उनकी लव लाइफ शायद ही कभी सुर्खियों में आती है।
क्या आप जानते हैं कि तब्बू का नाम संजय कपूर, साजिद नाडियाडवाला और अक्किनेनी नागार्जुन के साथ जुड़ चुका है। कहते हैं कि वो इन स्टार्स संग अलग-अलग समय पर रिश्ते में रही हैं। हालांकि, इसके बावजूद तब्बू अपने 'मिस्टर परफेक्ट' को खोजने और मैरिड लाइफ शुरू करने में विफल रहीं। लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ से ज्यादा काम की चर्चा होती है। क्या आप जानते हैं कि तब्बू की कैमरे के सामने पहली उपस्थिति तब थी, जब वह सिर्फ दस साल की थी?

1. 10 साल की उम्र में की एक्टिंग
तब्बू का असली नाम जानते हैं? पहले अफेयर से लेकर काला हिरण के शिकार मामले तक, जानिए 10 अनसुनी-अनकही बातें

तब्बू का असली नाम जानते हैं?


तब्बू महज 10 साल की थीं, जब उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट पहली बार काम किया था। फिल्म 'बाजार' में उनका छोटा सा रोल था। बाद में, जब वह 14 साल की हो गई थी, तब फिर से देव आनंद की फिल्म 'हम नौजवान' में एक्टिंग की था और उनकी बेटी की भूमिका निभाई थी। एक एक्ट्रेस के रूप में उन्हें पहला बड़ा ब्रेक तेलुगु फिल्म 'कुली नंबर 1' में साउथ एक्टर वेंकटेश के साथ मिला।

2. डेब्यू मूवी को कंप्लीट होने में लगे 10 साल
1987 में निर्माता बोनी कपूर ने तब्बू को उनके छोटे भाई संजय कपूर के साथ फिल्म 'प्रेम' में साइन किया था। फिल्म को पूरा होने में आठ साल लग गए, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई। यही वह समय था, जब तब्बू ने संजय कपूर को डेट करना शुरू किया था और यह उनका पहला सीरियस अफेयर था। कोई नहीं जानता कि क्या गलत हुआ, लेकिन फिल्म की शूटिंग के अंत तक दोनों एक्टर्स के बीच बात नहीं हो रही थी। संजय कपूर ने कहा था, 'मैं उस समय शुरू में तब्बू को डेट कर रहा था, लेकिन इसके अंत तक, हम एक दूसरे से बात नहीं कर रहे थे।'

3. 'विजयपथ' से मिली सक्सेस
तब्बू का असली नाम जानते हैं? पहले अफेयर से लेकर काला हिरण के शिकार मामले तक, जानिए 10 अनसुनी-अनकही बातें

तब्बू को 'विजयपथ' से मिली सक्सेस


1994 में तब्बू और अजय देवगन की फिल्म 'विजयपथ' उस साल की सबसे बड़ी हिट रही। इस फिल्म के लिए तब्बू को फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड भी मिला था। 1996 में तब्बू ने 'जीत', 'साजन चले ससुराल' जैसी कई हिट फिल्में दी थीं।

4. तब्बू के पैरेंट्स का तलाक
तब्बू सिर्फ एक बच्ची थी, जब उनके माता-पिता का तलाक हो गया। उनकी मां एक स्कूल टीचर थीं। तब्बू ने अपनी स्कूली शिक्षा हैदराबाद के सेंट एन्स हाई स्कूल से की। 1983 में वो मुंबई चली गईं और सेंट जेवियर्स कॉलेज में दो साल तक पढ़ाई की। उसके बाद वो एक एक्ट्रेस के रूप में अपना करियर बनाने के लिए बॉलीवुड में शामिल हो गईं।

5. तब्बू हैं वैजिटेरियन
तब्बू फिल्म 'चीनी कम' में एक कट्टर नॉनवेज लवर थीं, जिन्हें चिकन बिरयानी बहुत पसंद थी। हालांकि, रियल लाइफ वो एक शुद्ध शाकाहारी है। हालांकि, तब्बू की मां लजीज बिरयानी पकाती हैं, लेकिन इसके बावजूद वो शाकाहारी रहना पसंद करती हैं, चाहे कुछ भी हो।

6. तब्बू को बालों से एक्सपेरिमेंट करना नहीं है पसंद
तब्बू का असली नाम जानते हैं? पहले अफेयर से लेकर काला हिरण के शिकार मामले तक, जानिए 10 अनसुनी-अनकही बातें

तब्बू ने कई फिल्मों में काम किया है


तब्बू को स्क्रीन पर एक्सपेरिमेंट करना तो पसंद है, लेकिन बालों के साथ किसी भी तरह का एक्सपेरिमेंट करने से उन्हें नफरत है। उन्होंने अनगिनत रोल निभाए हैं, लेकिन किसी में भी बालों के साथ ज्यादा प्रयोग नहीं किया है। है ना थोड़ी अजीब सी बात?

7. तब्बू की फैमिली
तब्बू बॉलीवुड की हाशमी और आजमी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वो दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी की भतीजी हैं। उनकी बड़ी बहन, फराह नाज ने 'बाप नंबरी बेटा दस नंबरी', 'बेगुनाह' जैसी फिल्मों में काम किया है। सिनेमैटोग्राफर बाबा आज़मी तब्बू के चाचा हैं, जिन्होंने एक्ट्रेस तन्वी आज़मी से शादी की है। तब्बू हिंदी और अंग्रेजी के अलावा उर्दू और तेलुगू भी बोल लेती हैं।

8. तब्बू के पास कितने नेशनल अवॉर्ड?
तब्बू दो नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं। एक 'माचिस' तो दूसरा 'चांदनी बार' के लिए। उन्हें साल 2011 में भारत सरकार ने इंडियन सिनेमा में योगदान के लिए पद्म श्री अवॉर्ड से भी नवाजा है।

9. अजय और तब्बू हैं बचपन के दोस्त
तब्बू अजय देवगन के साथ एक स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं, क्योंकि वे एक ही पड़ोस में एक साथ बड़े हुए हैं। वो अजय को अपने अकेलेपन (सिंगल लाइफ) के लिए दोषी मानती हैं, क्योंकि जो भी लड़का उनसे बात करता था, अजय उसे धमका देते थे।

10. विवादों से भी रहा नाता
1998 में 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान को-स्टार्स सलमान खान, सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे और नीलम कोठारी के साथ, तब्बू पर जोधपुर जिले के कांकणी गांव के बाहरी इलाके में दो काले हिरणों के अवैध शिकार का आरोप लगाया गया था। एक निचली अदालत ने एक्टर्स पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत आरोप लगाया था। हालांकि, वो इस केस से बरी हो चुकी हैं।