बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस शबाना आजमी को उनके दमदार प्रोजेक्ट और अदाकारी के लिए जाना जाता है। फायर, अर्थ, नीरजा, मौसम से लेकर अवतार जैसी फिल्मों देने वाली शबाना जल्द ही रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली हैं। शबाना तो मशहूर एक्ट्रेस हैं ही उनके पति जावेद अख्तर भी मशहूर हस्ती हैं। शबाना और जावेद ने साल 1984 में शादी की थी। हाल में ही एक इंटरव्यू में शबाना ने अपनी लवस्टोरी के बारे में बताया। कैसे जावेद अख्तर के प्यार में पड़ी और कैसे शादी हुई।