Filmipop

गोद ली हुई संतान थे राजेश खन्ना, बेटे की चाहत में छोटी बेटी रिंकी खन्ना का नहीं देखा था 5 महीने तक चेहरा!

Edited by वर्षा | Hindi Filmipop | Updated: 1 Jun 2023, 11:24 pm
गोद ली हुई संतान थे राजेश खन्ना, बेटे की चाहत में छोटी बेटी रिंकी खन्ना का नहीं देखा था 5 महीने तक चेहरा!
गोद ली हुई संतान थे राजेश खन्ना, बेटे की चाहत में छोटी बेटी रिंकी खन्ना का नहीं देखा था 5 महीने तक चेहरा!
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राजेश खन्ना की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में तो काफी कुछ फैंस जानते ही हैं लेकिन आज हम लाए हैं एक्टर की पर्सनल लाइफ का किस्सा। राजेश खन्ना अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन आज भी उनके किस्से लगातार छाए रहते हैं। आइए राजेश खन्ना की फैमिली, परिवार, बेटियों, अफेयर और कई किस्से आपको बतलाते हैं।
राजेश खन्ना का असली नाम जतिन खन्ना था, उनका जन्म 29 दिसंबर 1942 में हुआ था। आप शायद नहीं जानते होंगे लेकिन राजेश खन्ना अपने माता-पिता की गोद ली हुई संतान थीं। गरीबी के चलते राजेश खन्ना के बायलॉजिकल पैरेंट्स ने उन्हें गोद देने का फैसला लिया था। राजेश खन्ना के पिता टीजर थे, मगर बंटवारे के बाद उनकी नौकरी चली गई और उनका परिवार तंगहाली से गुजरने लगा। ैसे में एक्टर के पिता ने मुंबई में रहने वाले रिश्तेदार को बेटे को गोद दे दिया। इस तरह राजेश खन्ना मुंबई पहुंचे।

राजेश खन्ना के बचपन के दोस्त

गोद ली हुई संतान थे राजेश खन्ना, बेटे की चाहत में छोटी बेटी रिंकी खन्ना का नहीं देखा था 5 महीने तक चेहरा!

राजेश खन्ना ने स्कूल के साथ साथ ही थिएटर ज्वाइन कर लिया। वह जब दस साल के थे तो वह थिएटर जाने लगे। स्कूल के दौरान उनकी मुलाकात एक्टर जितेंद्र से हुई थी। इस तरह जितेंद्र और राजेश खन्ना बचपन के दोस्त हुआ करते थे और आगे चलकर दोनों ने इंडस्ट्री में अपना सिक्का चमकाया।

राजेश खन्ना की शादी, लिव-इन और परिवार

गोद ली हुई संतान थे राजेश खन्ना, बेटे की चाहत में छोटी बेटी रिंकी खन्ना का नहीं देखा था 5 महीने तक चेहरा!

राजेश खन्ना वो सितारा थे जिन्होंने एक दो या चार-पांच नहीं बल्कि बैक टू बैक 13 फिल्में सुपरहिट दी थीं। बॉलीवुड में इस तरह उनका सिक्का चमकता रहा। एक्टर ने खुद से 17 साल छोटी बॉबी गर्ल डिंपल कपाड़िया से शादी का फैसला लिया। हालांकि शादी के साथ साथ उनका एक्ट्रेस अंजू महेंद्रू के साथ भी रिश्ता रहा। कहते हैं डिंपल के साथ वह अलग भी हो गए थे और अंजू के साथ ही रहते थे। दोनों का सात साल का लिव-इन रिलेशनशिप भी रहा था।

राजेश खन्ना की छोटी बेटी कहां हैं

गोद ली हुई संतान थे राजेश खन्ना, बेटे की चाहत में छोटी बेटी रिंकी खन्ना का नहीं देखा था 5 महीने तक चेहरा!

डिपंल कपाड़िया और राजेश खन्ना की दो बेटियां हुईं। बड़ी बेटी ट्विंकल खन्ना और छोटी बेटी रिंकी खन्ना। एक बार इंटरव्यू में डिंपल खन्ना ने बताया था कि एक्टर को बेटे की चाहत थी। जब रिंकी का जन्म हुआ तो वह उदास हो गए थे और कथित तौर पर उन्होंने 5 महीने तक बेटी का चेहरा नहीं देखा था। लेकिन बाद में उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और परिवार को अपना लिया था। अब रिंकी खन्ना विदेश में अपने परिवार के साथ रहती हैं।