एक बार सलमान खान और सरोज खान के बीच इतना बड़ा झगड़ा हो गया था कि एक्टर ने कोरियोग्राफर के साथ काम करने से इनकार कर दिया था। सरोज खान अब इस दुनिया में नहीं हैं। साल 2020 में उनका निधन हो गया था। सरोज खान की गिनती बॉलीवुड के टॉप डांस कोरियोग्राफर्स में होती थी। उन्होंने माधुरी दीक्षित से लेकर रेखा, करिश्मा कपूर, सलमान खान और आमिर खान समेत लगभग हर स्टार को डांस सिखाया, कोरियोग्राफ किया। फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में उन्होंने आमिर, सलमान, करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के डांस मूव्स कोरियोग्राफ किए थे। इसी फिल्म के सेट पर सलमान, सरोज खान से नाराज हो गए थे। पूरा किस्सा सरोज खान ने तब एक इंटरव्यू में बताया था, जब वह जिंदा थीं। हालांकि एक अन्य इंटरव्यू में इस बात की तारीफ भी की थी कि सलमान ने मुश्किल वक्त में उन्हें सहारा दिया था।