Filmipop

'त्रिदेव' एक्ट्रेस सोनम जब अंडरवर्ल्ड के चंगुल में फंस गईं, रातों-रात बोरिया बिस्तरा समेट कर हो गई थीं लापता

Edited by अर्चना सिंह | Hindi Filmipop | Updated: 28 Jan 2023, 5:41 pm
'ओए ओए...तिरछी टोपी वाले' गाने से फेमस सोनम
'ओए ओए...तिरछी टोपी वाले' गाने से फेमस सोनम
फिल्म 'त्रिदेव' में 'ओए ओए...तिरछी टोपी वाले' गाने से फैन्स के दिलों पर राज करने वाली सोनम ने बॉलीवुड से तब मुंह मोड़ा जब उनका करियर ऊंचाई पर था। सोनम का रियल नेम बख्तावर खान है और उन्होंने छोटी सी उम्र में बॉलीवुड में एंट्री मारी। पहली ही फिल्म 'विजय' से सोनम ने ऐसा तहलका मचाया कि वह स्टार बन गईं। इसके बाद एक-एक कर उन्हें कई फिल्में मिलीं। सोनम 'आखिरी अदालत', 'आखिरी बाजी', 'त्रिदेव', 'मिट्टी और सोना' जैसी करीब 27 हिन्दी फिल्मों में नजर आईं। सोनम के बोल्ड अंदाज ने फैन्स के दिनों पर खूब जादू किया और यही वजह थी कि उन दिनों प्रड्यूसर उन्हें अपनी फिल्मों में लेने के लिए उनके आगे-पीछे रहा करते थे। फिर अचानक कुछ ऐसा हुआ कि सोनम ने न केवल बॉलीवुड छोड़ दी बल्कि उन्होंने देश ही छोड़ दिया।
सोनम ने साल 1987 में फिल्म 'विजय' से बॉलीवुड डेब्यू किया और उनकी आखिरी फिल्म 1994 में आई 'इंसानियत' आई। फिर अचानक सोनम बॉलीवुड से हमेशा के लिए गायब हो गईं। सोनम के चाहने वाले परेशान भी हुए। सोनम ने साल 1991 में ही शादी रचा ली। Sonam ने डायरेक्टर राजीव राय के साथ शादी रचाई। दरअसल राजीव राय ने ही Tridev और 'विश्वात्मा' बनाई थी, जिसमें सोनम लीड स्टार थीं। राजीव सक्सेसफुल फिल्म प्रड्यूसर गुलशन राय के बेटे थे।

सोनम ने एक्टिंग को बाय बाय कर दिया

सोनम मुस्लिम थीं और राजीव पंजाब के हिन्दू फैमिली से ताल्लुक रखते थे। शादी के बाद सोनम ने एक्टिंग को बाय बाय कर दिया और वह फैमिली की तरफ ध्यान देने लगीं। सोनम जल्द ही मां बनीं और बेटे का नाम गौर राय रखा। हालांकि बाद में सोनम और राजीव अलग हो गए।

इंडस्ट्री ही नहीं, देश भी छोड़ दिया

बताया जाता है कि शादी के बाद कपल को अंडरवर्ल्ड से धमकियां मिलने लगी थीं, जिससे परेशान होकर उन्होंने देश छोड़ने का फैसला ले लिया। वह पति के साथ विदेश में रहने लगी थीं। साल 1997 में दोनों ने देश छोड़ दिया। पहले दोनों लॉस एंजिलिस में सेटल हुए और दो दशक तक स्विट्जरलैंड में रहे। कहते हैं कि सोनम अबू सालेम के चंगुल में फंस गई थीं क्योंकि उनकी कोई पुरानी डील थी।

2016 में सोनम और राजीव का हुआ तलाक

कहते हैं कि दोनों के रिश्ते में दरार अंडरवर्ल्ड की धमकियों से शुरू हुई और फिर प्रफेशनल फ्रस्ट्रेशन में रहने लगे क्योंकि इंडिया में वे अपने करियर पर ध्यान देने की हालत में नहीं थे। 15 साल से अलग-अलग रहने के बाद साल 2016 में सोनम और राजीव फाइनली अलग हो गए। अब सोनम एक बार फिर से एक्टिंग की दुनिया में लौट रही हैं और इस बार ओटीटी से अपनी नई पारी खेलने की तैयारी में हैं एक्ट्रेस।