

बीवी और बच्चों के साथ शशि कपूर, फोटो: ETimes

फोटो: ETimes
डायरेक्टर और एड मेकर हैं शशि के बड़े बेटे कुणाल

कुणाल कपूर, फोटो: ETimes
शशि कपूर के बड़े बेटे कुणाल कपूर ने 1972 में आई फिल्म 'सिद्धार्थ' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इस फिल्म में शशि कपूर और सिमी ग्रेवाल लीड रोल में थे। बाद में कुणाल ने श्याम बेनेगल की 'जुनून' समेत कुछ और फिल्में कीं। लेकिन एक्टिंग में कुणाल कपूर का करियर नहीं चला। साल 2005 में फ्रेंच फिल्म Le Cactus में काम करने के बाद कुणाल कपूर ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया। फिर 30 साल बाद उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' से वापसी की थी। 2015 में आई इस फिल्म में कुणाल कपूर, एमी जैक्सन के पिता बने थे। कुणाल कपूर आज एक प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और एड मेकर हैं।
फोटोग्राफर हैं शशि कपूर के दूसरे बेटे करण

करण कपूर, फोटो: ETimes
शशि कपूर के दूसरे बेटे करण कपूर ने भी पापा की तरह एक्टिंग में करियर बनाने की कोशिश की। उन्होंने '36 चौरंगी लेन', 'सल्तनत', 'लोहा और 'अफसर' जैसी फिल्में कीं, पर हीरो नहीं बन पाए। करण कपूर ने बाद में एक्टिंग छोड़ दी। करण को फोटोग्राफी में दिलचस्पी थी और इसलिए उन्होंने बाद में इसी में करियर बनाया। आज करण कपूर इंटरनैशनल फोटोग्राफर हैं। करण कपूर को लोग आज भी 'बॉम्बे डाइंग मैन' वाले एड के लिए याद करते हैं। एक इंटरव्यू में करण कपूर ने कहा था कि वह बॉलीवुड के लिए परफेक्ट नहीं थे। कुछ ज्यादा ही विदेशी लुक था और इसी वजह से फिल्मों में नहीं चल सके। करण कपूर लंदन में रहते हैं। उनकी पत्नी का नाम लोरना कपूर है और उनकी दो बेटियां हैं।
बेटी संजना हैं थिएटर आर्टिस्ट

संजना कपूर
शशि कपूर की बेटी संजना कपूर एक मशहूर थिएटर आर्टिस्ट हैं। उन्होंने '36 चौरंगी लेन' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इस फिल्म को शशि कपूर ने प्रोड्यूस किया था। संजना ने मीरा नायर की फिल्म 'सलाम बॉम्बे' में भी काम किया था। साल 1993 से 2012 तक उन्होंने पृथ्वी थिएटर में काम किया। बाद में उन्होंने इसे छोड़कर जुनून थिएटर की शुरुआत की। संजना ने एक बार कहा था कि वह एक्टिंग मिस करती हैं। लेकिन वह बहुत ही आलसी एक्टर थीं।