Filmipop

आमिर खान के भांजे इमरान खान का चल रहा एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? कौन है वो साउथ एक्ट्रेस जिनसे जुड़ा नाम

Edited by वर्षा | Hindi Filmipop | Updated: 22 Mar 2023, 6:08 pm
आमिर खान के भांजे इमरान खान का चल रहा एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? कौन है वो साउथ एक्ट्रेस जिनसे जुड़ा नाम
आमिर खान के भांजे इमरान खान का चल रहा एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? कौन है वो साउथ एक्ट्रेस जिनसे जुड़ा नाम
पूर्व एक्टर और आमिर खान के भांजे इमरान खान ने अब फिल्मों से दूरी बना ली है। लेकिन पर्सनल लाइफ ऐसी रही है कि वह हमेशा से ही चर्चा में रहते हैं। हाल में ही खबरें आई थीं कि वह वाइफ अवंतिका मलिक से अलग हो रहे हैं। अवंतिका मलिक ने एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखकर इस ओर इशारा किया था। हालांकि इमरान और अवंतिका दोनों ने ही इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया।
इमरान खान और अवंतिका दोनों के बीच पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रहा है। दोनों को लेकर कहा जाता रहा है कि वह एक दूसरे से अलग रह रहे हैं। वहीं इमरान खान का नाम भी साउथ एक्ट्रेस से जुड़ा था। कहा जाने लगा था कि पूर्व एक्टर का उनसे अफेयर चल रहा है। आइए बताते हैं आखिर किसके साथ उनका नम जुड़ा था।

इमरान और अवंतिका की शादी

आमिर खान के भांजे इमरान खान का चल रहा एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? कौन है वो साउथ एक्ट्रेस जिनसे जुड़ा नाम

इमरान खान और अवंतिका बचपन के दोस्त रहे हैं। दोनों ने गुपचुप शादी से सबको हैरत में डाल दिया था। मगर साल 2019 से दोनों के अलग रहने की खबरों ने फैंस का दिल तोड़ दिया था। हालांकि कपल हमेशा से ही अपने रिश्ते पर चुप रहा है। खैर ये उनका निजी मामला है वो जो सही समझे।

इमरान का जुड़ा साउथ एक्ट्रेस के साथ नाम

आमिर खान के भांजे इमरान खान का चल रहा एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? कौन है वो साउथ एक्ट्रेस जिनसे जुड़ा नाम

साल 2021। वो समय जब इमरान खान का नाम साउथ एक्ट्रेस से जुड़ा। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया और देखते ही देखते दोनों के अफेयर की खबरें आम हो गईं। दरअसल इमरान खान का नाम एक्ट्रेस और मॉडल लेखा वाशिंगटन के साथ जुड़ा था। एक रिपोर्ट ने दावा किया था कि इमरान का लेखा के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। दोनों एक दूसरे से खूब बातें किया करते थे और देखते ही देखते एक दूसरे को दिल दे बैठे। खैर इमरान ने कभी लेखा के साथ अफेयर की खबरों पर रिएक्ट नहीं किया।

इमरान और लेखा आना जाना

आमिर खान के भांजे इमरान खान का चल रहा एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? कौन है वो साउथ एक्ट्रेस जिनसे जुड़ा नाम

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा तो ये भी किया गया था कि इमरान ने एक्ट्रेस के घर के नजदीक किराए पर घर भी लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान ने बांद्रा में एक घर किराए पर लिया था जो कि लेखा के घर के नजदीक था। कई बार दोनों को एक दूसरे के घर आते जाते हाथों में हाथ डाले भी स्पॉट किया जा चुका है।

कौन है लेखा वाशिंगटन


लेखा वाशिंगटन पेशे से इंडियन एक्ट्रेस, प्रॉडक्ट डिजाइनर हैं जो मूल रूप से तमिल और तेलुगू इंडस्ट्री में काम करती हैं। लेखा का जन्म चेन्नई में हुआ था। वह इमरान के साथ 'मटरू की बिजली का मंडोला' में नजर आई थीं। ये वही फिल्म है जिसके दौरान दोनों की पहली मुलाकात हुई थी।

इमरान खान की बेटी


बता दें इमरान खान आमिर के भांजे हैं। उन्होंने साल 2011 में अवंतिका मलिक से शादी की थी। शादी के तीन साल बाद किलकारियां गूंजी थी। इनकी एक प्यारी सी बेटी है जिनका नाम इमारा है।