
कॉकटेल नाइट के लिए जरकन गाउन
शादी हो रही है तो कॉकटेल पार्टी तो होगी ही। ऐसे में अपनी कॉकटेल नाइट को खास बनाने के लिए आप यह हैवी जरकन गाउन ट्राय कर सकती हैं। यह बॉडी फिट गाउन आपको बहुत ही अट्रैक्टिव लुक दे सकता है। लोकल डिजाइनर से इसे कस्टमाइज़ कराया जा सकता है। अगर आप इसके साथ अच्छा हेयर स्टाइल बनाती हैं तो आपको परफेक्ट लुक मिल सकता है। आप चाहें तो अपने बाल खुले रख सकती हैं या फिर कर्ल करा सकती हैं।
शादी पर सोबर कलर लहंगा
इस तरह के लहंगे को डबल दुपट्टे के साथ पहना जा सकता है। अगर आप सोबर कलर का लहंगा चुनती हैं तो इसके साथ आप मैरून या रेड कलर का दुपट्टा कैरी करें। बढ़िया आई मेकअप आपकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देगा। इसके अलावा डार्क शेड की लिपस्टिक खासतौर पर रुबी रेड कलर से आपको एकदम सेलिब्रिटी वाला लुक मिलेगा।
सगाई पर ट्राई करें ये जरकन लहंगा
जरकन वाला यह लहंगा आजकल काफी डिमांड में है। आप चाहें तो इसे अपनी सगाई के लिए चुन सकती हैं। इस तरह के लहंगे के साथ बढ़िया है हेयर स्टाइल आपके लुक को कंप्लीट कर सकता है। आप चाहें तो हैवी बन बनवा सकती हैं या फिर अपने बाल खुले रख सकती हैं। आप बालों को कर्ल भी करा सकती हैं। इस लहंगे के साथ आप बोल्ड मेकअप करवाएं। ऐसे लहंगे आपको बाजार में बहुत ही किफायती कीमत में मिल जाएंगे।
वेडिंग के लिए चुनें ये मोनोक्रोम लहंगा
हैवी फ्लोरल वर्क वाला यह लहंगा आपको परफेक्ट ब्राइडल लुक दे सकता है। इस तरह के डिजाइन का लहंगा आसानी से आपको मार्केट में मिल सकता है। हैवी ज्वेलरी और बढ़िया मेकअप के साथ इस लहंगे को पहनकर आप किसी भी अप्सरा से कम नहीं लगेंगी।