Filmipop

Honey Face Packs For Glowing Skin: शहद के इन फेस पैक्स से खिल उठेगा आपका चेहरा, नहीं रहेंगे दाग-धब्बे

Authored by उस्मान खान | Hindi Filmipop | Updated: 21 Jan 2023, 5:30 pm
Honey Face Packs For Glowing Skin: शहद के इन फेस पैक्स से खिल उठेगा आपका चेहरा, नहीं रहेंगे दाग-धब्बे
Honey Face Packs For Glowing Skin: शहद के इन फेस पैक्स से खिल उठेगा आपका चेहरा, नहीं रहेंगे दाग-धब्बे
चमकदार निखरा और खिला हुआ चेहरा हर किसी को पसंद होता है। चेहरे पर दाग, धब्बे सुंदरता को खराब कर देते हैं। ऐसे में कई बार हम ऐसे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर बैठते हैं जो हमारी स्किन को रिपेयर करने की जगह उन्हें डैमेज कर देते हैं। हालांकि हमारे घर में ही ऐसी कई नेचुरल चीजें होती हैं जिन्हें यूज करके हम कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पा सकते हैं।
जी हां यहां हम बात कर रहे हैं शहद की जो सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। गर्म पानी में इसे मिलाकर पीने से वजन कंट्रोल रहता है। इसके अलावा ठंड के मौसम में शहद का सेवन करने से जुकाम से भी राहत मिलती है।
इसी तरह स्किन के लिए भी शहद के अनगिनत फायदे होते हैं। इससे हम अपनी त्वचा को सॉफ्ट, स्मूद और ग्लोइंग बना सकते हैं। साथ ही दाग, धब्बों को भी यह दूर कर सकता है। शहद से बने फेस पैक लगाकर स्किन से जुड़ी कई प्रॉब्लम्स को दूर किया जा सकता है।

दही और शहद
इस पैक से आपकी स्किन सॉफ्ट और स्मूद हो सकती है। दही और शहद का फेस पैक बनाने के लिए आप एक कप दही में दो चम्मच शहद मिलाकर उसका पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट को आप गालों, सिर और ठोड़ी पर लगा सकती हैं।

शहद और एलोवेरा
शहद और एलोवेरा को मिक्स करके लगाने से आपको कील, मुहांसों से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही यह चेहरे से दाग धब्बों को भी दूर कर सकते हैं। एलोवेरा में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए आप 3 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच शहद अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर कम से कम 20 मिनट के लिए छोड़ दें। 20 मिनट के बाद अब नॉर्मल पानी से चेहरे को धो सकती हैं।

शहद और नींबू का फेस पैक
शहद और नींबू दोनों ही स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बना सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण स्किन से जुड़ी कई प्रॉब्लम्स को दूर कर सकते हैं। शहद में नींबू मिलाकर लगाने के बाद आप आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर पर नॉर्मल पानी से अपना चेहरा धो लें। इससे आपके चेहरे पर एक्स्ट्रा ग्लो आएगा।

शहद और ब्राउन शुगर का स्क्रब
शहद और ब्राउन शुगर मिक्स करके आप घर पर ही बढ़िया स्क्रब तैयार कर सकती हैं। इसके लिए शहद और ब्राउन शुगर में आप नारियल का तेल मिक्स कर लें। इस स्क्रब को आप हल्के हाथों से चेहरे पर मलें इससे स्किन की सारी इंप्योरिटीज को दूर किया जा सकता है। इस स्क्रब से आपका चेहरा एकदम क्लीन और फ्रेश रहेगा।

इस तरीके से चेहरे पर लगाएं केवल शहद
आप चाहें तो चेहरे पर केवल शहद भी लगा सकती हैं। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। आप चाहें तो सिंपल शहद को भी चेहरे पर लगा सकती हैं। आप शहद चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें फिर पानी से चेहरा धो लें। फर्क आपको खुद ही नजर आएगा।