Filmipop

Winter Skin Care Tips: बेसन में ये 3 चीजें डालकर लगाएं, पूरी सर्दियों में स्किन पर रहेगा ग्लो

Authored by उस्मान खान | Hindi Filmipop | Updated: 25 Nov 2022, 3:49 pm
Winter Skin Care Tips: बेसन में ये 3 चीजें डालकर लगाएं, पूरी सर्दियों में स्किन पर रहेगा ग्लो
Winter Skin Care Tips: बेसन में ये 3 चीजें डालकर लगाएं, पूरी सर्दियों में स्किन पर रहेगा ग्लो
ठंड के मौसम में स्किन की अच्छी देखभाल बेहद जरूरी होती है। इस मौसम में चेहरा रूखा और बेजान हो जाता है। ऐसे में स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए अक्सर हम महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि कुछ घरेलू असरदार नुस्खे अपनाकर आप अपनी सुंदरता को बढ़ा सकती हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं बेसन की जो स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। बेसन का इस्तेमाल करने से चेहरे पर निखार आता है और यह स्किन को भी खूबसूरत बना सकता है। हालांकि इसे लगाने के भी तरीके होते हैं। बेसन में पानी मिलाकर लगाने से कुछ खास फायदा नहीं होता है।
स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए बेसन के साथ कुछ जरूरी चीजें मिलाकर लगानी चाहिए। इससे स्किन सॉफ्ट और स्मूथ होती है। साथ ही स्किन की नमी भी बनी रहती है। चेहरे पर डार्क स्पॉट्स हो या फिर टैनिंग की वजह से आपकी रंगत खो गई है, बेसन से इस तरह की परेशानियों से छुटकारा पाया जाता है। आइए आपको बताते हैं कि बेसन के साथ किन चीजों को मिलाकर लगाने से आप बेदाग, सुंदर और खिला हुआ चेहरा पा सकती हैं।
बेसन और हल्दी
हल्दी त्वचा की रंगत निखारने का काम करती है। बेसन में हल्दी और दूध मिलाकर लगाने से चेहरे के दाग धब्बे दूर होते हैं। इस उबटन से डेड स्किन भी निकाल सकता है। हल्दी और बेसन में आप कुछ बूंद नींबू, 2 या 3 बूंद नारियल तेल और चावल का आटा भी डाल सकती हैं। इसके अलावा इसमें आप थोड़ा चावल का आटा भी मिला लें। इस उबटन को चेहरे पर लगाकर आप 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके अलावा इसे हल्के हाथों से रगड़कर अपना चेहरा साफ करें। चेहरे को पानी से धोने के बाद गीले चेहरे पर ही हल्का मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।

बेसन में दही
दही में मौजूद एंजाइम स्किन को क्लीन और मॉइस्चराइज रखते हैं। दही और बेसन मिलाकर लगाने से चेहरे पर एक्स्ट्रा निखार आता है और इससे डेड स्किन भी रिमूव होती है। इस फेस पैक को तैयार करने के लिए 2 चम्मच बेसन में आप 3 चम्मच दही मिल लें। इस पेस्ट को आप चेहरे पर लगाकर लगभग 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। अगर आपको पिंपल्स की प्रॉब्लम है तो इससे आपकी यह समस्या भी दूर होगी।

बेसन और गुलाब जल
बेसन और गुलाब जल मिलाकर लगाने से स्किन को ठंडक मिलती है और यह फेस पैक डेड स्किन को भी हटा सकता है। केवल 2 चम्मच बेसन में आप गुलाब जल डालकर पेस्ट तैयार कर लें। इस लेप को चेहरे के साथ आप गर्दन पर भी लगा सकती हैं। 20 मिनट के बाद आप पानी से अपना पूरा चेहरा साफ कर लें। यह फेस पैक आपके चेहरे के एक्स्ट्रा ऑयल को भी कंट्रोल कर सकता है।