Filmipop

Benefits Of Lemon For Skin: नींबू के रस में इन 3 चीजों को मिलाकर लगाएं, डार्क स्पॉट्स, पिगमेंटेशन से मिलेगा छुटकारा

Authored by उस्मान खान | Hindi Filmipop | Updated: 19 Jan 2023, 5:33 pm
Benefits Of Lemon For Skin: नींबू के रस में इन 3 चीजों को मिलाकर लगाएं, डार्क स्पॉट्स, पिगमेंटेशन से मिलेगा छुटकारा
Benefits Of Lemon For Skin: नींबू के रस में इन 3 चीजों को मिलाकर लगाएं, डार्क स्पॉट्स, पिगमेंटेशन से मिलेगा छुटकारा
नींबू सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके अलावा बालों और स्किन के लिए भी इसके एक नहीं बल्कि कई फायदे होते हैं। नींबू से बालों की अच्छी देखभाल की जा सकती है। यह वजन घटाने में भी मदद करता है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए भी नींबू का सेवन किया जाता है।
गले में संक्रमण आदि होने पर भी नींबू काफी राहत देता है। इन सबके अलावा स्किन के लिए भी नींबू बहुत ही लाभकारी माना जाता है। खासतौर पर अगर आपके चेहरे पर दाग धब्बे झाइयां हैं तो नींबू की मदद से उन्हें रिमूव किया जा सकता है।
नींबू में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह इम्यूनिटी को बढ़ाता है। इसके अलावा इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड स्किन से संबंधित कई परेशानियों को दूर कर सकता है।

नींबू के साथ कुछ और नेचुरल चीजों को मिक्स करके चेहरे पर लगाने से डार्क स्पॉट्स, पिगमेंटेशन आदि जैसी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। केवल स्किन ही नहीं बल्कि शरीर के किसी भी हिस्से पर दाग धब्बों को नींबू से हटाया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं कि अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए किस तरह से नींबू का यूज किया जा सकता है।

नींबू के साथ दही
नींबू के रस में दही मिलाकर चेहरे के अलावा गर्दन और पैरों पर भी लगाया जा सकता है। इससे दाग धब्बे कम हो जाएंगे। दही में नींबू के रस की कुछ बूंदे डालकर उसे अच्छी तरह से मिक्स करके चेहरे पर लगाया जा सकता है। 10 मिनट बाद आप अपना चेहरा नॉर्मल पानी से धो लें। आपका चेहरा एकदम सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आएगा। साथ ही ड्राइनेस की भी प्रॉब्लम दूर होगी।

नींबू और शहद
शहद में नींबू के रस की कुछ बूंदें डालकर उसे अच्छी तरह मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर नॉर्मल पानी से अपना चेहरा धो लें। नियमित रूप से ऐसा करने पर जल्द ही आपको अपनी त्वचा पर निखार नजर आएगा। साथ ही आपकी स्किन एकदम क्लियर और सॉफ्ट नजर आएगी। इस पेस्ट को दिन में 2 बार लगाया जा सकता है।

नींबू और एलोवेरा
अगर आपके चेहरे पर ज्यादा दाग धब्बे हैं तो आप दो चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल में नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है। इससे बहुत ही कम समय में दाग धब्बे साफ हो जाएंगे और आपका चेहरा एकदम खिला हुआ नजर आएगा। दाग धब्बों को दूर करने के अलावा नींबू और एलोवेरा आपकी स्किन को मॉइस्चराइज हाइड्रेटेड भी रख सकते हैं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर कम से कम 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर नॉर्मल पानी से अपना चेहरा धो लें। इसे दिन में 2 बार लगाया जा सकता है।