Filmipop

लहसुन के सेवन से दूर होती है सर्दी और खांसी, ब्लड प्रेशर को मेंटन रखने में मिलती है मदद

Authored by पुनीत सैनी | Hindi Filmipop | Updated: 2 Dec 2022, 4:18 pm
लहसुन के सेवन से दूर होती है सर्दी और खांसी, ब्लड प्रेशर को मेंटन रखने में मिलती है मदद
लहसुन के सेवन से दूर होती है सर्दी और खांसी, ब्लड प्रेशर को मेंटन रखने में मिलती है मदद
इंडियन किचन ऐसे ingredients से भरा है जो रोजाना के नाश्ते, भोजन आदि के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। लहसुन ऐसे ही ingredients में से एक है जो हर किचन में आसानी से मिल जाता है। इसकी मदद से लगभग हर रेसिपी में भरपूर स्वाद एड किया जा जाता है। इतना ही नहीं यह विभिन्न शारीरिक परेशानियों में घरेलू उपचार के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ भी पहुंचाता है। लहसुन के अनगिनत हेल्थ बेनिफिट्स हैं जो लोगों को सामान्य सर्दी और ऐसे ही अन्य कई संक्रमणों से बचाते हैं। जानें Garlic के स्वास्थ लाभों के बारे में जो इसे एक सुपरफूड की श्रेणी में लाकर खड़ा करता है।

लहसुन के नेचुरल औषधीय गुण
लहसुन दुनिया के कई हिस्सों में पाया जाता है और विभिन्न व्यंजनों में स्वाद लाने और व्यंजनों को हेल्दी बनाने में इसका खूब इस्तेमाल किया जाता है। इस भारतीय ingredients का उपयोग सामान्य बीमारियों जैसे सामान्य सर्दी, फ्लू, हार्ट डिजीज और कई अन्य रोग की रोकथाम में किया जाता है।

याददाश्त में सुधार करने में मदद करता है

विभिन्न स्टडी में यह बात सामने आई है कि लहसुन में कुछ आवश्यक Compounds और Extracts होते हैं जो न्यूरो एक्टिव हो सकते हैं और Neural Tissue को Stimulate करने की क्षमता रखते हैं। रोजाना लहसुन के सेवन से दिमाग की सेहत में काफी हद तक सुधार हो सकता है।

इम्यून सिस्टम में मदद करता है

लहसुन का सेवन ब्लड में वायरस से लड़ने वाली टी-टिशू की संख्या को बढ़ाने में मदद करता है जो वायरस के कारण होने वाले सामान्य सर्दी और फ्लू से लड़ने में मदद करने के लिए एक मजबूत इम्यूनिटी सिस्टम को डेवलप करता करता है। इसमें एलिसिन होता है जो एक स्ट्रिंग एंटीबायोटिक कंपाउंड है।

हार्ट डिजीज रिस्क को कम करता है

विभिन्न अध्ययनों से पता चलता है कि लहसुन खाने से Cardiovascular Diseases जैसे Stroke या Heart Attack की संभावना कम हो जाती है। यह हाई ब्लड प्रेशर वाले व्यक्ति के Blood Pressure को कम करता है और शरीर को हेल्दी बनाये रखने में मदद करता है।

अल्जाइमर रोग को रोकने में सक्षम है

लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर के Cell Damage को रोकने और एजिंग को कम करने में मदद करते हैं और Alzheimer's Disease के होने के रिस्क को कम करने की क्षमता भी रखते हैं। पबमेड के अनुसार, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर लहसुन का अर्क निकाला जाता है जो अल्जाइमर रोग के रिस्क को कम करने में मदद कर सकता है।

हड्डियों को हेल्दी रखने में मदद करता है

स्टडीज में ही यह बात भी सामने आई है कि लहसुन की मदद से महिलाओं में एस्ट्रोजन के लेवल को बढ़ाकर हड्डियों के नुकसान को कम किया जा सकता है।

भोजन में स्वाद जोड़ता है

लहसुन का अपना अनोखा स्वाद और सुगंध होता है जिसके कारण इसे किसी भी भोजन में एड किया जा सकता है। जब इसे सुखाकर पाउडर बनाया जाता है, तब इसका सेवन मौसमी बीमारियों से राहत पहुंचाने के लिए किया जाता है।