Filmipop

बिना मेहनत के वजन हो जाएगा कम, अगर लाइफस्‍टाइल में कर लेंगे ये बदलाव

Authored by पुनीत सैनी | Hindi Filmipop | Updated: 5 Dec 2022, 4:09 pm
बिना मेहनत के वजन हो जाएगा कम, अगर लाइफस्‍टाइल में कर लेंगे ये बदलाव
बिना मेहनत के वजन हो जाएगा कम, अगर लाइफस्‍टाइल में कर लेंगे ये बदलाव
पिछले कुछ दशकों में मोटापा बेहद आम हो गया है। लोग मोटापा कम करने के लिए क्‍या कुछ नहीं करते। हममें से कई लोगों ने भी Weight Loss करने के लिए काफी संघर्ष किया होगा। दरअसल, यह सब हमारी अपनी गलतियों का नतीजा है। अपनी व्‍यस्‍त जीवन शैली के कारण हम रेडी टू ईट फूड पर भरोसा करने लगे हैं। इतना ही नहीं कई बार बाहर से खाना ऑर्डर कर देते हैं। जब हम बहुत ज्यादा खाते हैं और एक्सरसाइज नहीं करते, तो फैट हमारे शरीर में जमा होने लगता है। इसे कम करने के लिए आप सोचें कि जिमिंग या डाइटिंग कर लेंगे, तो बेशक ये वर्क कर जाएं, लेकिन हमेशा के लिए आप मोटापे से मुक्ति नहीं पा सकते।
Weight Loss का मतलब स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करना या जिम में पसीना बहाना नहीं होता। बल्कि पूरी जीवन शैली पर बहुत ध्यान देना पड़ता है। जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव ही आपके वजन को नियंत्रण में रख सकते हैं। अगर weight loss आपका सपना है, तो इस सपने को हकीकत में बदलने के लिए यहां दी गई आदतों को जल्‍द से जल्‍द अपना लें। इससे शरीर में जमा फैट को कम करना आसान हो जाएगा।
फाइबर रिच फूड खाएं-

Weight Loss के लिए फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना जरूरी है। दिन में कम से कम 5 बार फल और सब्जियों का सेवन करें। ये ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जिनमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। WHO के अनुसार, फल और सब्जियों को आहार में शामिल करने से मोटापे के जोखिम को कम किया जा सकता है।

नाश्ता जरूरी है-

Weight Loss के लिए भरपूर नाश्ता करने की सलाह दी जाती है। यह डिनर के 8 से 10 घंटे के बाद पहला भोजन होता है। अगर आप इसे स्किप करते है, तो दिनभर भूखे रहेंगे और कुछ न कुछ अनहेल्दी जरूर खाएंगे। जिससे वजन बढ़ना तो तय है।

भूखे पेट शॉपिंग पर ना जाएं-

अगर आप खाली पेट ग्रॉसरी शॉपिंग के लिए जाते हैं, तो इसमें कोई शक नहीं है कि आप कई ऐसी चीजें भी अपने साथ ले आएंगे, जिसकी आपको जरूरत नहीं है। आपको जो कुछ भी चाहिए, उनकी लिस्ट पहले ही तैयार कर लें और इसी पर टिके रहें। खाने की चीजों को देखकर ललचाए नहीं । आपकी ये आदत ही आपको मोटा बना देगी।

डिनर के बाद कुछ ना खाएं-

डिनर के बाद कुछ भी खाने से बचें। इसी आदत की वजह से लोग अनजाने में वजन बढ़ा लेते हैं। इसके अलावा डिनर के बाद ब्रश जरूर कर लें । ऐसा करने से रात में खाने की इच्छा कम हो जाती है।

सैचुरेटेड फैट अवॉइड करे-

सैचुरेटेड फैट खराब फैट होता है। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। खासकर दिल के लिए तो ये बहुत अनहेल्दी है। इस तरह के फूड के सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ सकती है।

प्रोसेस्‍ड फूड से बचें-

प्रोसेस्‍ड फूड के बारे में आप सभी अच्‍छे से जानते होंगे। दरअसल, यह ऐसे फूड होते हैं, जिन्हें पहले तैयार करके लंबे समय तक संरक्षित किया जाता है। इसके लिए इनमें केमिकल से भरपूर सामग्री मिलाई जाती है। जिसका सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। चूंकि, प्रोसेस्‍ड फूड कैलोरी से भरपूर होते हैं, जो वजन बढ़ाने की सबसे बड़ी वजह है।

चीनी से परहेज करें-

Weight Loss करने के लिए जितना से सके, चीनी से परहेज करें। चूंकि कुकीज, पाई, केक, आइसक्रीम फ्रूट जूस, डेजर्ट में चीनी बहुत ज्यादा होती है, जिसके लगातार सेवन से आप चाहकर भी वजन कम नहीं कर सकते।

आर्टिफिशियल स्वीटनर से बचें-

आर्टिफिशियल स्वीटनर को डायबिटीज और मोटापे के लिए जिम्मेदार माना गया है। अगर आप स्‍वीटनर का उपयोग करना ही चाहते हैं तो थोड़ी मात्रा में शहद का उपयोग कर सकते हैं। यह खाने की चीज में मिठास लाने का प्राकृतिक तरीका है। जो कभी आपका वजन बढ़ने नहीं देगा।