Filmipop

कैलोरी बर्न से लेकर ओवर ऑल फिटनेस के लिए परफेक्ट हैं ये Jump rope workout

Authored by पुनीत सैनी | Hindi Filmipop | Updated: 5 Jan 2023, 4:59 pm
 कैलोरी बर्न से लेकर ओवर ऑल फिटनेस के लिए परफेक्ट हैं ये Jump rope workout
कैलोरी बर्न से लेकर ओवर ऑल फिटनेस के लिए परफेक्ट हैं ये Jump rope workout
बचपन में लगभग सभी रस्सी कूदने का खेल खेला करते थे, सिर्फ इसलिए कि चारों ओर कूदने में बहुत मज़ा आता था लेकिन फिर जैसे-जैसे बड़े हुए इस एक्टिविटी को पीछे छोड. दिया। क्या आपको मालूम है कि रस्सी कूदना, वास्तव में एक कंप्लीट एक्सरसाइज है। जो मजेदार तरीके से आपका वजन कम करने में मदद करता है। जानें कुछ Jump rope workout
के बारे में कि कैसे वे बॉडी को फिट रखने और हेल्दी बनाये रखने में मदद करते हैं।
रस्सी कूदना एक्सरसाइज करना आसान है और शुरुआती लोगों के लिए अपनी फिटनेस जर्नी शुरू करने का एक शानदार तरीका भी है। इसके लिए आपको बस एक रस्सी और एक खुली जगह की जरूरत होती है।
यहां 3 jump rope exercises हैं- ये कुछ किलो वजन कम करने के इच्छुक लोगों के लिए एकदम सही हैं।

3 रस्सी कूद व्यायाम

1. फॉर्वरट जम्प
यह रस्सी कूदने का पारंपरिक या सबसे आम तरीका है। इसके लिए आपको रस्सी को आगे की तरफ घुमाते हुए दोनों पैरों से रस्सी पर कूदना होता है। जल्द ही, आपकी रस्सी को स्पीड मिल जाएगी और आप 15-30 मिनट तक या जब तक आपका शरीर अनुमति देता है तब तक कूदते रह सकते हैं।

2. क्रिस-क्रॉस जम्प
जैसा कि नाम से पता चलता है, इस एक्सरसाइज के लिए आपको क्रिस-क्रॉस पैटर्न में जंप करना होता है। यह थोड़ा मुश्किल हो सकता है, इसलिए इसकी शुरुआत आप पहले धीमी करें। आपको अपनी कलाइयों का उपयोग करके कूदने वाली रस्सी को आगे की दिशा में घुमायें और अपने पैरों को एक दूसरे के ऊपर से पार करते हुए कूदें। इससे आपको अपने क्वाड्स या जांघ के मसल्स में खिंचाव महसूस करने में मदद मिलेगी।

3. साइड-टू-साइड जम्प
इसे करने के लिए आपको सामान्य रूप से उसी तरह से शुरुआत करनी होगी जैसे आप आगे की छलांग में करते हैं। एक बार जब आप स्पीड पकड़ लेते हैं, तो एक स्थान पर ऊपर और नीचे कूदने के बजाय एक ही समय में कूदते हुए अगल-बगल से चलना शुरू करें। इस प्रकार पहले आप थोड़ा दाएं फिर थोड़ा बाएं कूदें। बहुत छोटे बदलाव करें, अन्यथा आपके गिरने की संभावना अधिक है। इससे आपको अपने हैमस्ट्रिंग पर काम करने में मदद मिलेगी।


रस्सी कूदने के फायदे
इन एक्सरसाइज को करने के क्या फायदे हैं जानें
1. यह पूरे शरीर का एक्सरसाइज है और आपके शरीर के प्रत्येक मसल्स को एक्टिव करने में मदद करता है। जम्प रोप वर्कआउट को इंटेंस वर्कआउट से पहले वार्म अप रूटीन के रूप में भी किया जा सकता है।

2. इसमें कोई शक नहीं कि रस्सी कूदना वजन घटाने में मदद करता है। 20 -30 मिनट की जम्पिंग से कुछ कैलोरी बर्न होती है और आपके पैर टोन होते हैं।

3. यह आपकी स्टेमिना और कॉर्डिनेशन बनाने में मदद करता है। रस्सी से कूदने के लिए हाथों, आंखों और पैरों के बीच बैलेंस और कॉर्डिनेशन की आवश्यकता होती है।

4. जंप रोप वर्कआउट आपके रेस्टिंग हार्ट रेट को कम करने में भी मदद करता है। आराम के समय कम हार्ट रेट का अर्थ है अधिक एफिशिएंट हार्ट फंक्शन और बेहतर कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस।

5. रस्सी कूदने के एक्सरसाइज आपके संपूर्ण शरीर के बैलेंय और मोटर स्किल में भी सुधार करेंगे।