Filmipop

टोंड लेग्स, मजबूत मसल्स के लिए करें ये एक्सरसाइज, हार्ट हेल्थ से लेकर कैलोरी बर्न करने तक में मिलती है मदद

Authored by पुनीत सैनी | Hindi Filmipop | Updated: 4 Jan 2023, 4:10 pm
टोंड लेग्स, मजबूत मसल्स के लिए करें ये एक्सरसाइज, हार्ट हेल्थ से लेकर कैलोरी बर्न करने तक में मिलती है मदद
टोंड लेग्स, मजबूत मसल्स के लिए करें ये एक्सरसाइज, हार्ट हेल्थ से लेकर कैलोरी बर्न करने तक में मिलती है मदद
देर तक बैठे रहने से कई लोगों के पैर सख्त हो जाते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने का सबसे अच्छा उपाय है शरीर के निचले हिस्से की बढ़िया एक्सरसाइज। एक्सरसाइज न केवल आपके पैरों को टोन और मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि यह आपको चलने, कूदने, बैलेंस बनाने और डेली लाइफ को कंफर्टेबल बनाने में भी मदद करते हैं। इसलिए, चाहे आप दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं या अपनी फिटनेस रूटीन में बदलाव करना चाहते हैं, ये एक्सरसाइज आपके बहुत काम आयेंगे।

टोंड पैरों के लिए सर्किट

पैर के मसल्स शरीर की सबसे मजबूत मांसपेशियों में से एक हैं। इसे और बेहतर करने और उन्हें टोन करने के लिए अच्छी एक्सरसाइज की जरूरत होती है। एक्सपर्ट के अनसुार ज्यादा फायदे के लिए सप्ताह में कम से कम एक बार इसे जरूर करने चाहिए। जानें पैरों को टोन करने के लिए बेस्ट सर्किट मैथड-

सर्किट 1
बॉडीवेट स्क्वैट्स 15 बार दोहराएं
वॉकिंग लंजेस - प्रत्येक पैर पर 10 बार
हिप थ्रस्टर्स - 20 बार
आराम - 1 मिनट
वॉल सिट - 30-45 सेकंड
Calf Raises- 25 बार

सर्किट 2
स्क्वाट टू काल्फ राइजेज- 20 बार दोहराएं
रिवर्स लंग्स- प्रत्येक पैर के साथ 10 बाद दोहराएं
सूमो स्क्वैट्स - 25 बार दोहराएं
आराम - 1 मिनट
जंपिंग स्क्वैट्स - 10 दोहराव
स्क्वाट होल्ड - 45 सेकंड
स्प्रिंट - 5 मिनट
सीढ़ियां चढ़ना - 100 सीढ़ियां

इन एक्सरसाइज को करने से पैरों को ये फायदे मिलते हैं

स्ट्रॉन्ग बोन
आपकी हड्डियां आपके ओवर ऑल बॉडी को सपोर्ट करती हैं। क्या आप जानते हैं कि मजबूत हड्डियां आपके ब्रेन, हार्ट और अन्य अंगों को चोटों से भी बचाती हैं? ये एक्सरसाइज हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत रखने में मदद करते हैं।

बेहतर एथलेटिक परफॉर्मेंस
यदि आप चाहते हैं कि आपके पैर मजबूत और हेल्दी हों, तो ये एक्सरसाइज आपको ऐसा करने में मदद कर सकते हैं। ये प्रैक्टिस न केवल आपके पैरों को मजबूत बनाएंगे, बल्कि एथलेटिक परफॉर्मेंस में भी सुधार करेंगे।

बेहतर बैलेंस बनाने में फायदेमंद
फिटनेस ट्रेनर कहते हैं कि इससे मसल्स को मजबूत बनाने के साथ ही बेहतर बैसेंस बनाने में भी मदद मिलती है। अध्ययनों से पता चला है कि पैर मजबूत करने वाले एक्सरसाइज भी असंतुलन को ठीक करने में मदद करते हैं।

स्पीड में सुधार होता है
पैरों को मजबूत करने वाले एक्सरसाइज को शामिल करने से agility बनाने में मदद मिलती है और आपको अपने पैर की उंगलियों पर जल्दी से काम करने में मदद मिलती है। यह स्पीड में भी सुधार करता है जिससे प्रदर्शन में सुधार होता है।
सहनशक्ति बढ़ती है
इन एक्सरसाइज के प्रैक्टिस को डेली रूटीन में शामिल करने से सहनशक्ति का निर्माण करने में भी मदद मिलती है और आपको रोजमर्रा के कार्यों को आसानी से करने में मदद मिलती है।

कैलोरी बर्न करने में मदद करता है
पैर की मांसपेशियों को मजबूत करने वाले एक्सरसाइज करने से आपको बहुत अधिक कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। ऐसा इसलिए क्योंकि बड़े मसल्स को वर्क करने के लिए अधिक कैलोरी की आवश्यकता होती है।

एक्सपर्ट से लें सलाह
अपने फिटनेस रूटीन में इन एक्सरसाइज को शामिल करने से पहले अपने फिटनेस ट्रेनर और डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।