1/5आ गई नई जोड़ी

देखने वाले हर बार नया देखना चाहते हैं। पुराना जाता है नया आता है। इस तरह के ज्ञान को परे रख बात करते हैं ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। नई जोड़ी सामने आई है। अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर हैं इसमें।
2/5पहले ट्रेलर देख लीजिए-
3/5चेतन भगत की कहानी

फिल्म चेतन भगत के नॉवेल ‘हॉफ गर्लफ्रेंड’ पर आधारित है। यह नॉवेल 2014 में पब्लिश हुआ था। ट्रेलर देखने पर ऐसे लगता है जैसे चेतन भगत ने यह नॉवेल फिल्म बनाने के लिए ही लिखा हो। वैसे भी उनके पिछले उपन्यासों पर फिल्म बन ही चुकी है। खास बात यही है कि चेतन की किताब बेस्टसेलर रही है। यानी दर्शक ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की कहानी बखूबी जानते हैं।
4/5बिहारी बाबू बने हैं अर्जुन

अर्जुन कपूर ने फिल्म में माधव का रोल प्ले किया है। वो बिहार से हैं। लेकिन दुखद है कि स्क्रीन पर वो बिहारी लगते नहीं हैं। श्रद्धा जरूर अपने कैरेक्टर के साथ न्याय कर रही हैं। कुल मिलाकर फिल्म प्रेमियों के लिए भी है और एकतरफा आशिकों के लिए भी। आशिकों की वो बिरदरी जो दिल में प्यार रखती है। बोलने से कतराना जिन्हें अच्छा लगता है। उनको फिल्म जुबान दे सकती है।
5/5चेतन के उपन्यास और फिल्में

‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के डायरेक्टर मोहित सूरी हैं। वो इससे पहले ‘आशिकी-2’ जैसी हिट दे चुके हैं। इससे पहले भी चेतन के नॉवेल पर फिल्में बन चुकी हैं। ‘2 स्टेट्स’ पर इसी नाम से फिल्म बनी थी। इसमें अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में थे। ‘3 इडियट्स’ भी उनके ही नॉवेल पर थीं। ‘काय पो चे’ और ‘हैल्लो’ भी। उम्मीद तो ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ से भी बहुत हैं। यह फिल्म 19 मई को रिलीज होगी। देखते हैं दर्शकों को यह फिल्म कैसी लगती है?