1/6कुछ भी करता है ये लड़का

फिल्मों के बारे में जानने समझने वाले लोग सलमान खान के व्यवहार के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं। उन्हें पता है कि सलमान खान मर्जी के मालिक हैं। 52 साल की उम्र में भी ये बंदा लड़का ही है। इस बात का सबूत ये है कि रात को जब इनका मन करता है तो ये अपने घोड़े के साथ रेस लगाने लगते हैं। एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सलमान घोड़े के साथ रेस लगा रहे हैं।
2/6ये रहा वीडियो-
वीडियो देखने के बाद आ रही है ना ‘सुल्तान’ टाइप फीलिंग।
3/6‘सुल्तान’ में किए थे कई स्टंट्स
Look bhai @BeingSalmanKhan what I found from @SultanTheMovie training session #backflip at 2 am in the morning 🙂 pic.twitter.com/YDuQ1g8z7V
— ali abbas zafar (@aliabbaszafar) 15 April 2018
‘सुल्तान’ फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने एक वीडियो शेयर किया था। इसमें सलमान खान बैक फ्लिप मार रहे थे, पता है रात के 2 बजे वो भी।
4/6मसल्स बनाए हैं ‘भाई’ ने
52 साल की उम्र में सलमान के इस तरह के कारनामे ही जनता को उनका फैन बनाते हैं। लोग अपने अंदर ही अंदर एक सलमान जिंदा रखने की उम्मीद पालते हैं।
5/6है कोई और टाइगर के टाइप
जानकारी के लिए बता दें कि सलमान की ‘रेस-3’ के बाद ‘भारत’, ‘दबंग-3’ और ‘किक-2’ लाइन में हैं। देखते हैं इन फिल्मों में सलमान के स्टंट्स लोगों को पसंद आते हैं या नहीं।