Filmipop
About us
Hindi Filmipop, a Navbharat Times publication
टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप का हिंदी अखबार नवभारत टाइम्स दिल्ली और मुंबई में सबसे ज्यादा पढ़ा जानेवाला हिंदी दैनिक है। इन दोनों शहरों में इसके 26 लाख से ज्यादा पाठक हैं। जल्दी ही कुछ अन्य शहरों से भी इसके एडिशंस आनेवाले हैं। नवभारत टाइम्स देश की आजादी के साथ ही पाठकों के सामने आया था और बदलते हुए भारत के साथ कदम मिलाते हुए यह वक्त के साथ बदलता रहा है। नवभारत टाइम्स ने हमेशा नए विचारों और नई सोच का साथ दिया है और परंपरा का सम्मान करने के बावजूद कभी पिछड़ेपन का समर्थन नहीं किया। आज वह 'यंग इंडिया के यंग पेपर' के नाम से युवा वर्ग का लोकप्रिय पेपर बना हुआ है। नवभारत टाइम्स पाठकों से उसी भाषा में बात करता है जो भाषा आम पाठक समझता है। वह विचारों को थोपने के विरुद्ध है और पाठकों में स्वस्थ बहस को प्रोत्साहित करता है। नवभारत टाइम्स की वेबसाइट हिंदी की सबसे तेज़ और लोकप्रिय वेबसाइट है।