Filmipop

घर में इन 3 तरीके से बना सकते हैं बाथ सॉल्‍ट, शरीर और दिमाग दोनों हो जाएंगे रिलेक्‍स

Authored by पुनीत सैनी | Hindi Filmipop | Updated: 14 Jan 2023, 3:51 pm
घर में इन 3 तरीके से बना सकते हैं बाथ सॉल्‍ट, शरीर और दिमाग दोनों हो जाएंगे रिलेक्‍स
घर में इन 3 तरीके से बना सकते हैं बाथ सॉल्‍ट, शरीर और दिमाग दोनों हो जाएंगे रिलेक्‍स
जमाना जितना फास्‍ट हो रहा है, हमारी लाइफ उतनी ही हेक्टिक होती जा रही है। रोजमर्रा में काम का दबाव और तनाव हमारे मन और शरीर पर बुरा असर डाल रहा है। इन सबके बीच हमारे पास खुद के लिए समय नहीं होता। क्‍या वास्तव में ऐसा कोई उपाय है, जो हमारे मन और शरीर को रिलेक्‍स कर सके। अगर आप चाहती हैं कि आपकी बॉडी शांत और आरामदायक महसूस करे, तो नहाना सबसे अच्‍छा तरीका है।
इसके लिए Bath Salt का इस्‍तेमाल किया जा सकता है। इससे नहाने के बाद थकावट तो दूर होती है साथ ही मांसपेशियों में तनाव से भी छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं त्‍वचा को साफ और डिटॉक्सीफाई करने में भी यह मददगार है। बाथ सॉल्‍ट को आप स्‍टोर से खरीदने के बजाय घर में बना सकती हैं।
इसमें सेंधा नमक और समुद्री नमक दो मुख्य इंग्रीडिएंट होते हैं। इसके साथ ही अपनी पसंद के एसेंशियल ऑयल को मिलाकर आप अपने नहाने के पानी को अच्‍छा प्रभाव दे सकती हैं। यहां bath salt की 3 रेसिपी दी गई हैं, जिन्हें जरूर ट्राई करना चाहिए।


सेंधा नमक और एसेंशियल ऑयल

सेंधा नमक मैग्नीशियम से भरपूर है। यह मांसपेशियों को आराम देने और नसों को शांत करने का काम करता है। इसके अलावा यह आपके मूड को ठीक कर अच्‍छी नींद दिलाने में भी कारगर है। सेंधा नमक से bath salt बनाने के लिए बड़े कटोरे में 1 कप सेंधा नमक, आधा कप सी साल्ट, एक चौथाई कप बेकिंग सोडा और असेंशियल ऑयल की 5 से 10 बूंदें मिलाएं। अब इस मिश्रण को एक शीशी में स्‍टोर करके रखें। जब भी नहाने जाएं, इस मिश्रण को गर्म पानी के टब में मिक्स करें और स्‍नान का आनंद लें।

रोजमेरी और लैवेंडर बाथ सॉल्‍ट रेसिपी


लैवेंडर की खुशबू मन को तरोताजा कर देती है। कई रिसर्च भी कहती हैं कि एक अच्‍छी सुगंध मूड को रिलेक्‍स कर दिमांग को शांत करती है। अगर शरीर में कहीं दर्द है, तो इसे कम करने के लिए आप इसके साथ रोजमेरी के पत्तों और सी सॉल्‍ट को भी मिक्‍स कर सकती हैं। bath salt बनाने के लिए बाउल में एक चम्‍मच सेंधा नमक, आधा चम्‍मच सी सॉल्‍ट, एक चौथाई कप लैवेंडर के फूल ,1 बड़ा चम्‍मच रोजमैरी के पत्‍ते और लैवेंडर तेल की 10-15 बूंदें मिलाएं। अब इस मिश्रण को एक कांच के एयर टाइट कंटेनर या मेसन जार में भर दें। हर बार स्‍नान के लिए आप यह नुस्‍खा अपना सकती हैं।

रोज ओर हिमालयन पिंक सॉल्‍ट

गुलाब किसे पसंद नहीं होता। अगर आपको गुलाब की सुगंध अच्‍छी लगती है, तो नहाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों का उपयोग कर सकती है। वहीं हिमालयन सॉल्‍ट में कई सारे मिनरल्‍स होते हैं, जो आपको स्‍पा का अनुभव कराते हैं। शरीर की थकान को दूर करने के लिए रोज और हिमालयन पिंक सॉल्‍ट से बने बाथ साल्ट का यूज किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए 1 कप सेंधा नमक, आधा कप हिमालयन सॉल्‍ट, आधा कप सूखी गुलाब की पंखुड़ियां और असेंशियल रोज ऑयल की 10 से 20 बूंद मिलाएं। सभी सामग्री को एक बाउल में डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब इस मिश्रण को किसी एयर टाइट कंटेनर या मेसन जार में रखें। अगर आपको इस खुशबू अच्‍छी लगे, तो हर बार नहाते वक्‍त इसे पानी में जरूर मिलाएं। माइंड और बॉडी पूरी तरह से रिलेक्‍स हो जाएंगे।