Filmipop

मुंहासों हटाने के लिए चेहरे पर लगाएं कपूर नहीं दिखेगा एक दाग भी

Produced by Somanagouda Biradar | Hindi Filmipop | Updated: 28 Feb 2023, 4:02 pm
मुंहासों हटाने के लिए चेहरे पर लगाएं कपूर नहीं दिखेगा एक दाग भी
मुंहासों हटाने के लिए चेहरे पर लगाएं कपूर नहीं दिखेगा एक दाग भी
कपूर का इस्‍तेमाल अक्‍सर आप पूजा पाठ में करते होंगे, लेकिन इससे चेहरे के पिंपल्‍स को भी हटाया जा सकता है। यहां मुंहासों के लिए कपूर का उपयोग करने के बारे में बताया गया है ।
हर महिला चाहती है कि उसकी त्‍वचा खूबसूरत और एक्‍ने फ्री हो। लेकिन कई बार न चाहते हुए भी चेहरे पर दाने और मुंहासे निकल ही आते हैं। ऐसा धूल मिट्टी प्रदूषण और ऑयली स्किन की वजह से होता है। फिर भले ही आप कितने भी जतन क्यों न कर लें, त्‍वचा पर कोई असर नहीं पड़ता। अगर एक्ने से छुटकारा पाने की आपकी हर कोशिश फेल हो चुकी है, तो एक बार कपूर का इस्‍तेमाल करके देखें। आमतौर पर सभी घरों में कपूर आसानी से मिल जाता है। पूजा पाठ और खाने में भी इसका उपयोग किया जाता है। लेकिन कपूर हमारी त्‍वचा के लिए भी वरदान है। यह न केवल मुंहासों का इलाज करता है बल्कि मुंहासे पैदा करने वाले बैक्‍टीरिया को भी मारता है। इसके उपयोग से त्वचा पर आने वाली सूजन और जलन से भी राहत मिलती है। यहां मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए कपूर के उपयोगों के बारे में बताया गया है।
कपूर का लेप बनाकर लगाएं

मुंहासों के लिए कपूर का लेपन बहुत सस्‍ता उपाय है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्‍वचा को संक्रमण से दूर रखते हैं। इसके अलावा कपूर त्वचा के लिए बहुत ठंडा हाेता है, जो मुंहासे की जलन से राहत देता है। इसका लेप बनाने के लिए थोड़े से पानी में एक चुटकी कूपर का पाउडर मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे मुंहासों पर लगाएं और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब इसे पानी से धो लें। रोजाना ऐसा करने से मुंहासे गायब हो जाएंगे।

कपूर और तुलसी का फेस पैक

तुलसी एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर है। इसमें मौजूद लिनोलिक एसिड और यूजेनॉल मुंहासों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके लिए तुलसी की ताजी पत्तियां लें। इन्‍हें पीसकर कपूर के तेल की दो से तीन बूंद डालकर मिलाएं। अब इस मिश्रण को मुंहासे वाली जगह पर लगा लें और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। साफ और चिकनी त्‍वचा पाने के लिए सप्‍ताह में दो से तीन बार इस ट्रीटमेंट को करने से बहुत आराम मिलेगा।

एंटी एक्‍ने फेसपैक बनाएं

कपूर, हल्‍दी ,चंदन और गुलाब जल के साथ एंटी एक्ने फेस पैक का उपयोग किया जा सकता हे। इसके लिए एक कटोरे में चंदन पाउडर, एक चुटकी कपूर और एक चुटकी हल्‍दी पाउडर मिलाएं। अब थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर इसका पेस्‍ट बनाएं और चेहरे पर अप्‍लाई करें। धोने से पहले 15 से 20 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें और फिर सादे पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में तीन बार ऐसा करने से मुंहासे से बहुत जल्दी छुटकारा मिल जाएगा। बता दें कि हल्‍दी मुंहासे को ठीक करने का प्राकृतिक उपचार है। वहीं चंदन अपने एंटीमाइक्रोबियल और एंटीबैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है। यह बैक्‍टीरिया से त्‍वचा को छुटकारा दिलाकर वर्कआउट को रोकने में मदद करता है।

नारियल और कपूर का तेल

नारियल और कपूर के तेल से भी मुंहासे काफी हद तक ठीक हो सकते हैं। इसे बनाने के लिए एयर टाइट जार में कपूर और नारियल का तेल मिलाएं। पहले चेहरे को क्‍लींजर से धोएं और थपथपाकर सुखा लें। लगभग एक चम्‍मच तेल लेकर प्रभावित हिस्से पर मलें। रात भर चेहरे पर लगे रहने दें और सुबह गर्म पानी से धो लें।

कपूर के तेल से भाप लें

कपूर के तेल से भाप लेने का तरीका काफी पुराना और कारगर है। इसके लिए एक बर्तन में पानी उबालें। अब इस पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंदें मिलाएं। अब सिर पर तौलिया डालें और झुक कर भाप लेना शुरू करें। आपको लगभग 20 मिनट तक चेहरे को भाप देनी होगी। हफ्ते में दो बार ऐसा करने से मुंहासों से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा।