Filmipop

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के बहुत काम आता है शहद, जानें कैसे करें इसका उपयोग

Authored by पुनीत सैनी | Hindi Filmipop | Updated: 9 Jan 2023, 4:49 pm
 स्ट्रेच मार्क्स हटाने के बहुत काम आता है शहद, जानें कैसे करें इसका उपयोग
स्ट्रेच मार्क्स हटाने के बहुत काम आता है शहद, जानें कैसे करें इसका उपयोग
Stretch Marks के बारे में आप सभी जानते होंगे। स्किन पर stretch marks होने का मतलब ये नहीं कि आप स्वस्थ नहीं है। बल्कि मां बनने के बाद ज्यादातर महिलाओं के शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स आ जाते हैं। जो बच्‍चे के जन्‍म के बाद भी बने रहते हैं। कई आर अचानक वजन बढ़ने या घटने के कारण भी महिलाओं को stretch marks की समस्या का सामना करना पड़ता है। कुल मिलाकर जब जब त्वचा में खिंचाव होता है, तो ये स्‍ट्रेच मार्क्‍स परेशान करते हैं।
खिंचाव के ये निशान बेहद आम है, लेकिन वास्तव में ये बहुत बुरे दिखते हैं। जिससे महिलाएं शॉर्ट ड्रेस या क्रॉप ड्रेस नहीं पहन पातीं। हालांकि कुछ महिलाएं इसे हटाने के लिए पार्लर तक जाती हैं। अगर आप भी इन भद्दे निशानों से परेशान हैं, तो आपको इसके ट्रीटमेंट के लिए पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। stretch marks को दूर करने के लिए शहद एक बेहतरीन घरेलू नुस्‍खा है। यह त्‍वचा को मॉइस्चराइज करके खिंचाव के निशान को कम करता है। तो आइए जानते हैं stretch marks के लिए शहद का उपयोग कैसे कर सकते हैं।

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए शहद और गुलाब जल

stretch marks को हटाने के लिए शहद और गुलाबजल का उपयोग किया जा सकता है। गुलाबजल विटामिन ए, विटामिन बी-3 और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। ये सभी विटामिन्‍स स्‍ट्रेच मार्क्‍स को कम करने में मदद करते हैं। स्ट्रेच मार्क को ठीक करने के लिए मॉइस्‍चराइजेशन जरूरी है। ऐसे में विटामिन्‍स त्‍वचा में सीबम उत्‍पादन को बढ़ाकर त्‍वचा को मॉइस्‍चराइज करने में मदद करते हैं। इसके लिए बाउल में एक चम्‍मच शहद के साथ चम्‍मच गुलाबजल मिलाएं। अब इस पेस्‍ट को stretch marks वाले हिस्‍से पर लगा लें। कुछ मिनट के लिए मसाज करके गीले टॉवेल से पोछ लें। स्‍ट्रेच मार्क्‍स को जल्दी हटाने के लिए यह प्रक्रिया रोज करें।
स्ट्रेच मार्क्स को हल्‍का करे शहद और नींबू का रस
शहद के साथ नींबू का रस मिलाने पर यह stretch marks के निशान को हल्‍का कर देता है। दरअसल, नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जिससे स्किन ड्राई होने से बच जाती है और हाइड्रेशन को बढ़ावा मिलता है। इसका उपयोग करने के लिए शहद में आधा नींबू निचोड़ें। अब इस पेस्‍ट को स्‍ट्रेच मार्क्‍स वाले हिस्‍से पर लगाएं और कुछ देर मसाज करें। ऐसा करने से त्‍वचा पोषक तत्‍वों को अवशोषित कर लेगी। हर दिन एक बार इस उपाय को करने से त्वचा स्ट्रीट मार्क फ्री हो जाएगी।

अरंडी का तेल और शहद का नुस्‍खा
आप शायद नहीं जानते, लेकिन अरंडी का तेल stretch marks से छुटकारा दिलाने में बहुत मदद करता है। यह हमारी स्किन के लिए बहेतरीन नेचुरल मॉइस्‍रचाजर है। यह स्किन लेयर में जाकर स्‍ट्रेच मार्क्‍स के निशान को हल्‍का करता है। इसका उपयोग करने के लिए एक चम्‍मच अरंडी के तेल में थोड़ा शहद मिलाएं। इसे प्रभावित जगह पर लगाएं और मसाज करें। 15 मिनट तक लगे रहने दें और फिर साफ कपड़े से हटा दें। रोजाना ऐसा करने से स्ट्रेच मार्क का नामो निशान हट जाएगा।

कच्‍चा शहद लगाएं
stretch marks से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के लिए कच्‍चा शहद बहुत उपयोगी है। कच्‍चा शहद लें और इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। अब कुछ मिनट तक मसाज करके साफ कपड़े पोंछ लें। रोजाना ऐसा करने से स्‍ट्रेच मार्क के निशानों से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी।