Filmipop

लकड़ी के बर्तनों को साफ और कीटाणु मुक्त बनाने के लिए अपनाएं ये शानदार टिप्स

Authored by पुनीत सैनी | Hindi Filmipop | Updated: 3 Dec 2022, 2:41 pm
लकड़ी के बर्तनों को साफ और कीटाणु मुक्त बनाने के लिए अपनाएं ये शानदार टिप्स
लकड़ी के बर्तनों को साफ और कीटाणु मुक्त बनाने के लिए अपनाएं ये शानदार टिप्स
किचन के बर्तन अगर साफ और स्वच्छ हों, तो किचन भी साफ सुथरी लगती है। चमचमाते हुए बर्तन किचन की शोभा बढ़ा देते हैं। लेकिन अगर बर्तन गंदे और दागदार हों, तो किचन भी गंदी दिखने लगती है। दरअसल, किचन के बर्तनों को साफ करने के बाद पूरी तरह सुखाए बिना स्टैंड में रख दिया जाता है। लेकिन जब कुछ वक्त बाद इन्‍हें इस्तेमाल के लिए निकालते हैं, तो इनमें दाग धब्बे दिखाई देने लगते हैं।
ऐसा स्‍टील के बर्तनों के अलावा wooden utensil के साथ भी होता है। wooden utensil जैसे बाउल, कलछी, चम्‍मच, ट्रे आदि भले ही आपकी किचन की खूबसूरती बढ़ाने वाले अच्छे उपकरण हैं।लेकिन उन्हें उपयोग करने के दौरान बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि बर्तनों के सूखने के दौरान पानी की नमी से इनमें दाग पड़ जाते हैं। जिन्‍हें साफ करने में दिक्कत होती है।
कभी-कभी इन दागों के कारण लकड़ी के नए बर्तन भी पुराने दिखने लगते हैं और किसी काम के नहीं रहते। आखिरी में इन्‍हें नए बर्तनों से रिप्लेस करना पड़ता है। wooden utensil साफ , कीटाणु रहित और दाग मुक्त हों, इसके लिए यहां कुछ कई घरेलू उपचार दिए गए हैं। इन्हें अपनाने से wooden utensil सालों तक साफ, स्वच्छ और सुंदर बने रहेंगे।

नमक -

नमक लकड़ी के बर्तनों को साफ करने में मददगार साबित हो सकता है। किसी भी बैक्‍टीरिया को हटाने के लिए गर्म साबुन का पानी का उपयोग करना अच्‍छा है। एक बार गर्म पानी से बर्तन धोने के बाद अच्‍छी मात्रा में नमक डालें और कटे हुए नींबू को सतह पर तब तक रगड़ें जब तक की नमक पूरी तरह न घुल जाए। आखिरी में इसे ठंडे पानी से धो लें और सुखा दें। बता दें कि नमक गंध को दूर कर दाग को हटा देता है।

बेकिंग सोडा-

बेकिंग सोडा की मदद से भी आप लकड़ी के बर्तनों को पहले जैसा चमका सकते हैं। अगर नमक का उपयोग काम न करें, तो बेकिंग सोडा का घरेलू नुस्खा अपना सकते है। दाग और गंध को हटाने के लिए यह बहुत प्रभावी तरीका है। wooden utensil पर बेकिंग सोडा और नींबू का रस छिड़कें। अब दाग वाले क्षेत्र को साफ करने के लिए एक साफ कपड़े का उपयोग करें। बर्तन को धो लें और धूप में सुखाएं।

सिरका-

लकड़ी के दाग लगे बर्तन को क्लीन करने के लिए सिरका भी अच्छा और सस्ता तरीका है। पानी और सफेद सिरके के घोल में रातभर डुबोये रखें। ऐसा करने से दाग हल्‍का पड़ जाएगा और गंदगी भी निकल जाएगी। इसके अलावा इसमें से आने वाली अजीब गंध से भी छुटकारा मिल जाएगा।

तुरंत धोएं-

लकड़ी की चम्‍मच या किसी भी बर्तन का उपयोग करने के बाद इसे तुरंत गर्म पानी से धो लें। इन्‍हें ज्यादा देर तक पानी में भिगोकर ना रखें। इससे लकड़ी फूल सकती है और बर्तन खराब हो सकता है।

ब्लीच से साफ करें-


लंबे समय से पैक wooden utensil को साफ और कीटाणु मुक्त करने के लिए ब्लीच एक अच्छा घरेलू उपाय है। इसके लिए ब्लीच और पानी का घोल बनाएं और बर्तन को इस घोल में भिगोकर रखें। बता दें कि ब्लीच का उपयोग उन बर्तनों के लिए बहुत अच्छा है, जो कई समय से पैक हो या फिर उपयोग में न लिए गए हों। ऐसे बर्तनों में कीटाणु या मोल्‍ड आ जाते हैं। इनसे छुटकारा पाने का यह बहुत अच्छा तरीका है।

क्‍या करें क्‍या नहीं-

- wooden utensil को ज्यादा देर तक पानी में भिगोकर ना रखें। वरना ये फूल जाएंगे।

- wooden utensil को ऐसी जगह न रखें, जहां सीधी धूप आती हो।

- धोने के बाद wooden utensil को प्राकृतिक रूप से ना सुखाएं। इससे ये खराब हो सकते हैं।

- wooden utensil के लिए डिशवॉशर सेफ नहीं होते, इसलिए इन्‍हें हमेशा हाथ से धोना चाहिए।