Filmipop

लहसुन छीलने के इन तरीकों से अंजान होंगे आप, नहीं होगा समय बर्बाद

Authored by पुनीत सैनी | Hindi Filmipop | Updated: 12 Jan 2023, 3:10 pm
लहसुन छीलने के इन तरीकों से अंजान होंगे आप, नहीं होगा समय बर्बाद
लहसुन छीलने के इन तरीकों से अंजान होंगे आप, नहीं होगा समय बर्बाद
ताजे garlic का उपयोग आजकल लगभग हर चीज में किया जाने लगा है। खासतौर से इंडियन से लेकर चाइनीज और इटालियन खाने में अदरक लहसुन का इस्‍तेमाल तो जरूर किया जाता है। यह एक ऐसा इंग्रीडिएंट है, जो किसी भी साधारण से खाने का टेस्‍ट बदल देता है। यह खाने में ऐसा जायका लाता है कि लोग उंगलियां चाटते रह जाएं। garlic से न केवल खाने का टेस्‍ट बढ़ता है बल्कि यह आपके संपूर्ण स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी फायदेमंद है। देखा जाए, तो इसका टेस्‍ट और स्‍मेल दोनों ही काफी स्‍ट्रांग होते हैं, जो खाने को लजीज बनाने के लिए पर्याप्‍त हैं।
लेकिन इसके साथ समस्‍या है कि इसे छीलने में बहुत वक्‍त लगता है। इसका छिलका उतारना किसी सिरदर्द से कम नहीं है। खासतौर से छोटी कलियों को छीलने में बहुत ज्‍यादा वक्‍त बर्बाद होता है। अगर आप जानना चाहती हैं कि लहसुन के छिलके को कैसे छीलें, तो यहां कुछ सिंपल से तरीके दिए गए हैं। इनकी मदद से मात्र दो मिनट में garlic बड़ी आसानी से छिल जाएगा।
गर्म पानी में भिगोएं लहसुन
garlic सादा और बोरियत सब्जी में भी स्‍वाद जोड़ सकता है। इसलिए कई लोग सब्‍जी में भी प्‍याज लहसुन डाल लेते हैं। लेकिन इसे छीलने में ज्यादा समय न लगे, इसके लिए गर्म पानी की मदद लें। इससे लहसुन फटाफट छिल जाएगा। इसके लिए सबसे पहले एक बाउल में गर्म पानी डालें। अब इसमें लहसुन की कलियां डालकर एक से दो मिनट के लिए भिगो दें। इसकी त्‍वचा भाप की मदद से ढीली हो जाएगी और छिलका आसानी से उतर जाएगा।

शेक मेथड अपनाएं
शेक मेथड से garlic का छिलका छीलना बहुत आसान है। सबसे पहले लहसुन के ऊपर चपटे चाकू या हथेली से दबाकर लहसुन के ऊपरी हिस्‍से को तोड़ दें। इसके बाद कली को एक जार में डालें। अब जार या कटोरे पर उसकी आकार की एक प्‍लेट ढंककर जार को शेक करें। लहसुन का छिलका आसानी से निकल जाएगा।

लहसुन को चाकू से छीलें
आमतौर पर लोग garlic को चाकू से छीलते हैं। यह तरीका एक या दो लहसुन की कली छीलने के लिए अच्‍छा है, लेकिन अगर ज्‍यादा कली छीलना हो, तो ये तरीका बहुत वक्‍त लगाएगा। ऐसे में आप चाकू की मदद से दूसरा तरीका अपना सकती हैं। लहसुन की कली को चॉपिंग बोर्ड पर रखें। फिर एक चाकू के फ्लैट हिस्‍से का उपयोग करके लहसुन की कलियों को दबाएं। छिलका अपने आप उतर जाएगा।

माइक्रोवेव की मदद लें
आपके घर में अगर माइक्रोवेव है, तो आप इसकी मदद से भी garlic peel सैकंड में उतार सकती हैं। लहसुन की कली को छीलने के लिए लहसुन को पेपर टॉवेल में रखकर 20 से 25 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में गर्म कर लें। कली आसानी से छिलके से बाहर आ जाएगी।

तवे पर रोस्‍ट करें
लहसुन को तवे या कड़ाही में हल्‍का सा भून लें। इससे लहसुन का छिलका आराम से उतर जाएगा। साथ ही आपके नाखून भी खराब होने से बच जाएंगे।

मैट या चटाई का यूज करें
अगर आपके पास कोई चटाई या मैट है, तो उस पर लहसुन की कलियां रख लें और हाथों से इन्‍हें रगड़ें। कलियों के ऊपर से छिलके आसानी से निकल जाएंगे।

कूटनी की लें मदद
अमूमन हम सभी के घर में कूटनी जरूर होती है। लहसुन की कलियों को पत्‍थर या कूटनी से हल्‍का सी कूट लें। इसकी कलियां खुद ब खुद बाहर आती जाएंगी।

बेलन का उपयोग करें

Garlic को छीलने के लिए आप बेलन का इस्तेमाल कर सकते हें। जिस तरह से रोटी को बेलने के लिए आप बेलन का उपयोग करते हैं, ठीक उसी तरह से बेलन लहसुन की कलियों पर चलाएं। छिलके अपने आप खुल जाएंगे, जिन्‍हें आप बाद में हटा सकती हैं।