
कहने को आज बर्तनों को धोने के लिए डिशवॉशर आ गए है, लेकिन ये बर्तन धोने का परमानेंट सॉल्यूशन नहीं है। क्योंकि जिनके पास डिशवॉशर नहीं है, उन्हें आज भी हाथ से ही बर्तन धोने पड़ते हैं। अगर आपको भी dish Utensil साफ करने के लिए मशक्क्त करनी पड़ती है, तो यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से आप गंदे से गंदे बर्तनों को बिना ज्यादा मेहनत के 5 मिनट में चमका सकती हैं।
स्टेप-1 बचे हुए भोजन को हटाएं-
बर्तनों को गीला करने से पहले प्लेट या कटोरी या कड़ाही में से चिपके हुए भोजन के अवशेष खुरचकर डस्टबिन में फेंक दें। सिंक में खाना के अवशेषों को जाने से बचाएं, वरना सिंक ब्लॉक हो जाएगी।
स्टेप-2 सिंक को गर्म पानी से भरें-
किचन सिंक में नाली को स्टॉपर से बंद कर दें और इसे गर्म पानी से भर लें। यह गंदगी और जिद्दी दागों को हटाने में मदद करता है। इस तरीके से dish utensil धोने के लिए आपको स्क्रबर के लिए भी पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे।
स्टेप-3 गंदे बर्तन भिगोएं-
अब गर्म पानी में डिशवॉशिंग लिक्विड की दो बूंद डालें। इसके बाद गंदे बर्तनों को सिंक वाले गर्म पानी में डालें। ध्यान रखें कि कम गंदे बर्तनों को गंदे बर्तनों के ऊपर रखना चाहिए। इससे गंदे बर्तनों के चिकनाई के दाग कम गंदे बर्तनों पर नहीं लगेंगे।
स्टेप-4 हर बर्तन को क्लीन करें-
अब जब dish utensil को पानी से बाहर निकालेंगे, तो इन पर लिक्विड डिशवॉश डालें और हर बर्तन को स्क्रबर या स्पांज से साफ करें । इस तरह से बर्तन हर धुलाई के बाद चमकदार दिखेंगे।
स्टेप-5 बर्तनों को पानी से धोएं
अगर आपने dish utensil को रगड़ लिया है, तो इसे नल के नीचे पानी में धोएं। देख लें कि बर्तनों पर साबुन रह न जाए।
स्टेप-6 बर्तनों को सुखाएं-
dish utensil को सुखाने के लिए लिंट फ्री किचन टॉवल का इस्तेमाल करना चाहिए। इस तरह से आप अपनी स्टील कटलरी पर वॉटरमार्क पड़ने से रोक सकते हैं।
बर्तन धोने के अन्य टिप्स-
- dish utensil को आसानी से धोने के लिए आप सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह जले हुए बर्तनों को झट से साफ कर देता है।
- सोडा और कोल्ड ड्रिंक का इस्तेमाल भी बर्तनों को धोने में कारगर है। इसके लिए बर्तनों को रातभर सोड़े में भिगोकर रख दें । सुबह उठकर बर्तनों को रगड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- चिकनाई वाले बर्तनों की चिकनाहट को साफ करने के लिए इस बर्तन में पानी उबालें और फिर साबुन से साफ कर लें। बर्तन चमक जाएगा।
- सिंक में पड़े dish utensil से अवशेष हटाकर इन पर पानी डाल दें। इससे बर्तन सूखेंगे नहीं और जल्दी धुल जाएंगे।