Filmipop

ऐश्वर्या राय की हमशक्ल स्नेहा उल्ला ने क्यों लिया फिल्मों से ब्रेक? 4 साल बिस्तर पर थीं एक्ट्रेस

Edited by उमा मिश्रा | Hindi Filmipop | Updated: 4 Jun 2023, 4:52 pm
साल 2005 में राधिका राव और विनय सप्रु की डायरेक्टडे फिल्म 'लकी: नो टाइम फॉर लव' रिलीज हुई थी। इसमें सलमान खान और स्नेहा उल्लाल नजर आए थे। इसी मूवी से ऐश्वर्या राय बच्चन की हमशक्ल ने डेब्यू किया था। लेकिन उनका चार्म नहीं चला। इसके बाद उन्होंने और भी तमाम फिल्मों में अभिनय किया। लेकिन अब वो गायब हैं। आजकल वो कहां हैं, आइए बताते हैं।
स्नेहा उल्लाल ने 2005 की हिंदी फिल्म 'लकी: नो टाइम फॉर लव' में सलमान खान के साथ अपनी शुरुआत की। उस वक्त इनकी उम्र महज 18 साल थी। फिल्म के बाद, उन्हें ऐश्वर्या राय की तरह दिखने के लिए जाना गया। हालांकि एक्ट्रेस की तरह दिखना, उनके लिए हेल्पफुल नहीं साबित हुआ। स्नेहा उल्लाल फिर सलमान खान के भाई सोहेल खान के साथ 'आर्यन' में दिखाई दीं, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई।
ऐश्वर्या राय की हमशक्ल स्नेहा उल्ला ने क्यों लिया फिल्मों से ब्रेक? 4 साल बिस्तर पर थीं एक्ट्रेस

स्नेहा उल्लाल की तेलुगू फिल्म

स्नेहा उल्लाल ने इस डर से कि वह बहुत छोटी थी और फिल्मों में काम करने के लिए और ज्यादा मैच्योरिटी की जरूरत थी। उन्होंने बॉलीवुड से ब्रेक ले लिया। उन्होंने 'उल्लासम्गा उत्सवमगा' से तेलुगू डेब्यू किया। ये बड़ी हिट साबित हुई। 'नेनु मीकू तेलुसा' उनकी दूसरी तेलुगू रिलीज थी। इसके बाद नागार्जुन के साथ तेलुगु फिल्म 'किंग' के एक गाने में भी वह नजर आईं।

ऐश्वर्या राय की हमशक्ल स्नेहा उल्ला ने क्यों लिया फिल्मों से ब्रेक? 4 साल बिस्तर पर थीं एक्ट्रेस

स्नेहा उल्लाल को हुई गंभीर बीमारी

2015 के बाद स्नेहा पर्दे पर नजर नहीं आईं। एक इंटरव्यू में स्नेहा उल्लाल ने बताया था कि वह ऑक्टोइम्यून डिसऑर्डर नाम की बीमारी से जूझ रही थीं। एक्ट्रेस के मुताबिक, वह करीब 4 साल तक पैरों पर खड़ी नहीं हो सकी थीं। मगर अब वो बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने पर्दे पर कमबैक किया। 2022 में फिल्म 'लव यू लोकतंत्र' से वो स्क्रीन पर दोबारा नजर आईं। लेकिन हमेशा की तरह इस बार भी उनका सिक्का नहीं चला और फिल्म फ्लॉप हो गई।

ऐश्वर्या राय की हमशक्ल स्नेहा उल्ला ने क्यों लिया फिल्मों से ब्रेक? 4 साल बिस्तर पर थीं एक्ट्रेस

अब कहां हैं स्नेहा उल्लाल

स्नेहा उल्लाल अब इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं। वह फिल्मी दुनिया से दूर, अपनी ही एक अलग दुनिया में बिजी हैं। इंस्टाग्राम पर वो एक्टिव रहती हैं। यहां उने 833k फॉलोवर्स हैं। वहां वो अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं। इन्होंने अभी शादी नहीं की है। और किसी के साथ रिलेशन में हैं, इसकी भी जानकारी नहीं है।