अक्षय कुमार की वो फिल्म, जिसमें बीच में ही बदल गया एक एक्टर, ये दिलचस्प बातें भी कर देंगी हैरान!
Edited by प्रदिप्ता मित्तल | Hindi Filmipop | Updated: 19 Nov 2023, 3:37 pm
अक्षय कुमार की फिल्म में बीच में ही बदल गया एक्टर
आपने ऐसा टीवी सीरियल्स में ही देखा होगा, जब कोई एक्टर बदल जाता है। हालांकि, इसके पीछे ठोस वजह भी दी जाती है। या तो एक्सीडेंट हो जाता है या फिर प्लास्टिक सर्जरी। लेकिन आपने किसी मूवी में ऐसा देखा है? अगर आप सोच रहे हैं कि 2-3 घंटे की फिल्म में ऐसा भला कहां होता है तो आइये आपकी ये गलतफहमी दूर करते हैं। एक ऐसी फिल्म है, वो भी हिट फिल्म है। नाम है 'धड़कन'। जी हां अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी की मूवी। आइये जानते हैं कि किस एक्ट्रेस को बीच में ही बदल दिया गया था!
जानकारी के मुताबिक, Dhadkan मूवी में अक्षय कुमार की सौतेली बहन का रोल नवनीत निशान को निभाना था। वो 'दूल्हे का सेहरा' गाने में ही नजर आई थीं। इसके बाद पूरी मूवी में ये किरदार मंजीत कुल्लर ने निभाया था। है ना हैरान करने वाली बात!
देखिए 'दूल्हे का सेहरा...' गाना
अक्षय की सौतेली बहन का रोल निभाने वाली मंजीत कुल्लर
अक्षय कुमार
रियल लाइफ में रिलेशनशिप में थे अक्षय-शिल्पा!
इस फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प बात ये है कि जब अक्षय और शिल्पा इस मूवी की शूटिंग कर रहे थे, तब दोनों रिलेशनशिप में थे।
संजय दत्त बनते देव!
रिपोर्ट्स कहती हैं कि इस फिल्म में देव के लिए 1994 में ही साइन कर लिया गया था, लेकिन वो जेल चले गए। जिसके बाद ये रोल सुनील शेट्टी को ऑफर हुआ।