Filmipop

वो रात जब टूट गया था रवीना टंडन-अक्षय कुमार का रिश्ता, एक ही पल में सब हो गया चूर-चूर!

Edited by वर्षा | Hindi Filmipop | Updated: 29 Jan 2023, 12:37 pm
वो रात जब टूट गया था रवीना टंडन-अक्षय कुमार का रिश्ता, एक ही पल में सब हो गया चूर-चूर
वो रात जब टूट गया था रवीना टंडन-अक्षय कुमार का रिश्ता, एक ही पल में सब हो गया चूर-चूर
बॉलीवुड में कई लवस्टोरीज फेमस हैं। कुछ प्रेम कहानी तो ऐसी भी हैं जो कभी पूरी न हो सकी। ठीक उसी तरह जैसे अक्षय कुमार और रवीना टंडन का प्यार शादी तक न पहुंच सका। जी हां, रवीना टंडन और अक्षय कुमार एक समय था जब एक दूसरे के प्यार में पागल थे। आज बेशक दोनों अपनी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हो लेकिन उस वक्त तो दोनों का इश्क परवान पर था। आज रवीना टंडन अनिल थडानी की हो गई हैं तो अक्षय कुमार ने भी ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली। लेकिन उस वक्त को उनके फैंस नहीं भूला सकते जब रवीना टंडन ब्रेकअप के बाद टूट गई थीं। वह इस रिश्ते को लेकर बहुत सीरियस थीं लेकिन उन्हें प्यार में धोखा मिला था।
रवीना टंडन को साल 2023 में उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने पद्मश्री सम्मान से नवाजा। वैसे रवीना अपने कई नेक कामों के लिए भी जानी जाती हैं। जैसे उन्होंने बिन ब्याहे दो बच्चियों को गोद लिया। सिर्फ 21 साल में वह मां बन गईं। उन्होंने गोद ली बच्चियों की परविरश की तो अब एक की शादी भी हो गई है। वह नानी बन गई हैं। इस तरह रवीना टंडन के चार बच्चे हैं।
बेइंतहा मोहब्बत
वो रात जब टूट गया था रवीना टंडन-अक्षय कुमार का रिश्ता, एक ही पल में सब हो गया चूर-चूर!

खैर हम वापस रवीना की उस प्रेम कहानी पर आते हैं जब उनका दिल बुरी तरह टूट गया था। वह अक्षय कुमार से बेइंतहा मोहब्बत करने लगी थीं। दोनों मोहरा की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान दोनों की दोस्ती प्यार में बदली। एक दूसरे के लिए दोनों का दिल धड़कने लगा। जब फिल्म पर्दे पर रिलीज हुई तो बड़ी सुपरहिट साबित हुई। दोनों के बीच सब सही चल रहा था।

मोहरा के बाद गुपचुप सगाई
वो रात जब टूट गया था रवीना टंडन-अक्षय कुमार का रिश्ता, एक ही पल में सब हो गया चूर-चूर!

कहा जाता है कि अक्षय कुमार ने तो रवीना टंडन को शादी का वादा भी दे दिया था। कहा था कि वह मोहरा के बाद उनसे सात फेरे लेंगे। कहा जाता है कि अक्षय और रवीना ने गुपचुप सगाई भी कर ली थी। वह अपने इस रिश्ते को लेकर बहुत सीरियल थीं। मगर अंत में उन्हें धोखा मिला था। इस वजह से रवीना टूट गई थीं।

इस वजह से आई खटास
वो रात जब टूट गया था रवीना टंडन-अक्षय कुमार का रिश्ता, एक ही पल में सब हो गया चूर-चूर!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रवीना टंडन को अक्षय कुमार ने कहा था कि वह शादी के बाद फिल्में करना छोड़ दें। एक्ट्रेस ने एक्टर की इस बात को भी मान लिया। सब ठीक चल रहा था। फिर अक्षय कुमार खिलाड़ियों का खिलाड़ी रिलीज हुई। उस दौरान एक्टर का नाम रेखा के साथ जुड़ा।

वो रात जब सब खत्म हो गया
वो रात जब टूट गया था रवीना टंडन-अक्षय कुमार का रिश्ता, एक ही पल में सब हो गया चूर-चूर!

कहते हैं कि खिलाड़ियों का खिलाड़ी रिलीज के बाद मेकर्स ने एक पार्टी रखी। इस पार्टी में फिल्म की कास्ट के साथ साथ रवीना टंडन भी मौजूद थीं। पार्टी में अक्षय कुमार रेखा एक दूसरे को एक टक देख रहे थे। दोनों के बीच दोस्ती से ज्यादा महक रहा था। ये सब रवीना ने आंखों से देखा और उसी रात उन्होंने अक्षय कुमार से ब्रेकअप कर लिया। फिर आगे चलकर 2004 में उन्होंने अनिल थडानी से शादी कर ली।