Filmipop

'मिस्टर इंडिया' के लिए अनिल कपूर नहीं अमिताभ बच्चन थे पहली पसंद, फिर क्यों बदल गया प्लान

Edited by निम्मी चोपड़ा | Hindi Filmipop | Updated: 12 Oct 2023, 9:58 am
'मिस्टर इंडिया' के लिए अनिल कपूर नहीं अमिताभ बच्चन थे पहली पसंद, फिर क्यों बदल गया प्लान
'मिस्टर इंडिया' के लिए अनिल कपूर नहीं अमिताभ बच्चन थे पहली पसंद, फिर क्यों बदल गया प्लान
अनिल कपूर की 'मिस्टर इंडिया' याद है। जिसमें भाभी श्रीदेवी के साथ एक्टर ने रोमांस किया था। श्रीदेवी इस फिल्म के बाद हवा-हवाई के रूप में पॉपुलर हो गई थी तो वहीं सतीश कौशिक के कैलेंडर रोल को भी आजतक लोग भूला नहीं पाए हैं। इसी हिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' को लेकर आइए आपको दिलचस्प किस्से सुनाते हैं कि कैसे अनिल कपूर नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन 'मिस्टर इंडिया' के लिए पहली पसंद थे।

शेखर कपूर की 'मिस्टर इंडिया' को बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक माना जाता है। फिल्म में श्रीदेवी और अनिल कपूर के अलावा अमरिश पुरी भी लीड रोल में थे। खुद बोनी कपूर ने 'मिस्टर इंडिया' को लेकर दिलचस्प बातें बताई थीं। उन्होंने इसके डायरेक्टर को लेकर भी कुछ किस्से शेयर किए थे।

'मिस्टर इंडिया' के लिए अमिताभ बच्चन थे पहली पसंद

'मिस्टर इंडिया' के लिए अनिल कपूर नहीं अमिताभ बच्चन थे पहली पसंद, फिर क्यों बदल गया प्लान

ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बोनी कपूर ने खुलासा किया था कि पहले 'मिस्टर इंडिया' को रमेश सिप्पी डायरेक्ट करने वाले थे। वह छोटे भाई अनिल कपूर को नहीं बल्कि महानायक अमिताभ बच्चन को लीड रोल के लिए अप्रोच करना चाहते थे। मगर फिर समय और तमाम चीजों को देखते हुए प्लान में बदलाव हुआ।

बोनी कपूर ने भाई को किया फाइनल

'मिस्टर इंडिया' के लिए अनिल कपूर नहीं अमिताभ बच्चन थे पहली पसंद, फिर क्यों बदल गया प्लान

बोनी कपूर ने 'मिस्टर इंडिया' से पहले भाई को वो सात दिन फिल्म से भाई अनिल कपूर को लॉन्च कर दिया था। जब वह 'मिस्टर इंडिया' बनाने के लिए काम कर रहे थे तो वह रमेश सिप्पी को बतौर डायरेक्ट लेना चाहते थे। वहीं अमिताभ बच्चन लीड रोल में होते। मगर ये प्लान काम नहीं कर पाया।
अमिताभ बच्चन की वो मूवीज, जिनका जिक्र भले ही कम हुआ हो लेकिन दमदार हैं इन 5 फिल्मों की कहानी

साल की दूसरी सबसे हिट फिल्म

'मिस्टर इंडिया' के लिए अनिल कपूर नहीं अमिताभ बच्चन थे पहली पसंद, फिर क्यों बदल गया प्लान

मगर जब अनिल कपूर को लेकर बोनी कपूर ने 'मिस्टर इंडिया' बनाई तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। साल 1987 की ये दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी।